शिमला। न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी ने आज यहां हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहे। समारोह राजभवन के दरबार हाॅल में हुआ, जहां मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने शपथ समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी वाॅरन्ट ऑफ अपाॅइटमेंट को पढ़ा। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, डीजीपी एस.आर. मरडी, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, राज्य…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला चम्बा के भरमौर क्षेत्र में ढकोग-तुन्दाह सड़क के पास कैंपर गाड़ी के खाई में गिरने से चार लोगों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसे में घायल एक व्यक्ति को चम्बा मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को फौरी राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति व शोक संतप्त परिवारों को शोक की घड़ी में इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के…
जीरकपुर। छतबीड़ चिड़ियाघर में मनाए जा रहे वन्यप्राणी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत करवाए गए प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में आज केबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने शेरों के जोड़े शेर अक्षित व शेरनी धृति के इलावा सफेद बाघिन गौरी को बाड़े में छोड़ने की रस्म का लोकार्पण किया। इन्हें कुछ महीने पहले ही चिड़ियाघर लाया गया है। मंत्री ने चिड़ियाघर की हेरिटेज बिल्डिंग को पब्लिक इन्फर्मेशन सेंटर के तौर पर उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया। इस दौरान श्री धर्मसोत ने अतिरिक्त वित्त सचिव व इनकम टैक्स सलाहकार पंजाब सरकार श्रीमती सुरिंदर कौर वड़ैच द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी भी…
नयी दिल्ली। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारत के उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू से आज नई दिल्ली में मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इसके उपरांत राज्यपाल ने आज भारत के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवानी और पूर्व मंत्री मुरली मनोहर जोशी के साथ भी नई दिल्ली में मुलाकात की।
कालाअम्ब। पुलिस थाना कालाअंब की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कमल पुत्र हीरा सिंह निवासी लोटो चुंगी, नारायणगढ़, हरियाणा के जोहड़ो (कालाअंब) स्थित ढाबे में रेड करके सात बोतल देसी अवैध शराब की बरामद की। जिस पर उपरोक्त कमल के विरुद्ध थाना कालाअंब में मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच जारी है।
नाहन। गत दिवस विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर रखते हुए लगाए गए अंतर राज्य सीमा हरीपुर खोल में तैनात पुलिस नाका टीम ने चैकिंग के दौरान एक गाड़ी नंबर HR 06 H 8845 से 214 बोतलें अवैध देशी शराब, बरामद किये। जिस पर उपरोक्त गाड़ी चालक अंकित निवासी गाँव इस्माइलपुरए सढौरा हरियाणा व अशोक कुमार निवासी मंगलौर तह० बिलासपुर हरियाणा के विरूद्ध थाना माजरा में मुकदमा दर्ज करके मामले में अन्वेषण जारी है। उधर, पुलिस थाना राजगढ़ की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एक मारुति कार नंबर DL-4CH-4329 से 24 बोतलें अवैध देशी शराब, बरामद…
शिमला/मंडी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत सायं मण्डी शहर के लोगों के साथ पंचवक्त्रा मन्दिर के निकट ब्यास नदी के तट पर ब्यास आरती का शुभारम्भ किया। ‘गंगा आरती’ की तर्ज पर आरम्भ ‘ब्यास आरती’ के समय लोगों में भक्तिभाव देखने लायक था तथा एक आलौकिक आध्यात्मिक दृश्य देखकर सभी अभिभूत थे। उत्तर प्रदेश के काशी के पुजारियों के साथ हजारों लोगों ने ब्यास नदी के तट पर एकत्रित होकर अपने हाथों में दीये लेकर मन्त्रोचारण किया तथा लोगों ने, आशा और कामनाओं के प्रतीक जगमगाते मिट्टी के दीयों को ब्यास नदी में प्रवाहित किया। इसके उपरान्त, मुख्मंत्री जय…
शिमला। मुख्य सचिव राजस्व डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व में सुधार लाने के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक छोटा पहाड़ी प्रदेश है और यहां की अर्थव्यवस्था विकासशील है। राज्य सरकार प्रदेश में जीएसटी के सही क्रियान्वयन के लिए प्रयास कर रही है तथा जीएसटी राजस्व और कर संग्रह में सुधार के लिए सभी आवश्यक प्रयास किया जा रहे हैं। शिमला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018-19 में 3456.98 करोड़ रुपये का वार्षिक जीएसटी राजस्व तथा वर्ष 2019-20 तक 1828 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व प्राप्त किया…