नाहन। जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के. पुरूथी ने 55-पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, स्वतंत्र उम्मीदवारों एवं अन्य को चुनाव से संबंधित पैम्पलेट, पोस्टर इत्यादि की छपाई के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आर.के. पुरूथी ने कहा कि चुनाव से संबंधित पैम्पलेट, पोस्टर इत्यादि की छपाई जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-127ए द्वारा संचालित है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के अनुसार सभी प्रकार के पोस्टरों तथा पैम्पलेट पर प्रिन्टर तथा प्रकाशक का नाम एवं पता अंकित होना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जब तक…
Author: Himachal Varta
नाहन। सिरमौर जिला के 55-पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों का प्रथम पूर्वाभ्यास 06 अक्तूबर, 2019, द्वितीय पूर्वाभ्यास 13 अक्तूबर, 2019 तथा तृतीय पूर्वाभ्यास 18 अक्तूबर, 2019 को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर आर.के. पुरूथी ने दी। उन्होंने कहा कि 06 व 13 अक्तूबर, 2019 को होने वाला पूर्वाभ्यास स्पोर्ट्स हॉल, चंबा ग्राउंड, नाहन में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। 18 अक्तूबर, 2019 को होने वाला तृतीय पूर्वाभ्यास राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ मंे प्रातः 10.00…
नाहन। सचिव जिला नाहन। सिरमौर जिला के राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत भूईरा में आज विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव वसंत वर्मा ने की।वंसत वर्मा ने शिविर में लोगों से आग्रह किया कि न्यायालयों के बाहर विभिन्न लम्बित मामलों के निपटारे में लोक अदालतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोक अदालतों में मामलों के सौहार्दपूर्ण हल किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि लोक अदालतों को विधिक सेवाएं प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के अन्तगर्त विधिक मान्यता है।उन्होंने लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कानून के…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कैप्टन रोहिनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। रोहिनी आर्मी कैंप जालंधर के सेना नर्सिंग सेवाओं में कैप्टन पद पर तैनात थी। वह हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिला से सम्बन्ध रखती थी। जय राम ठाकुर ने कहा कि उन्हें कैप्टन रोहिनी के इतनी छोटी आयु में निधन होने से दुख हुआ है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार व परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
नाहन। जिला सिरमौर के 55-पच्छाद (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप-चुनाव मंे आज नामाकंन वापसी के उपरान्त कुल पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। यह जानकारी आज 55-पच्छाद (अनुसूचित जाति) के निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी राजगढ़ नरेश वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि आज नाम वापसी के दिन स्वतंत्र उम्मीदवार आशीष कुमार, सुुपुत्र जोन्डा राम, निवासी गांव भनोग डाकघर डिम्बर, तहसील राजगढ जिला सिरमौर में अपना नामाकंन वापिस ले लिया। नरेश वर्मा ने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रीना कश्यप पत्नी कुलदीप कश्यप निवासी गांव व डाकघर शाया चबरोन, तहसील राजगढ जिला सिरमौर…
शिमला। मुख्यमंत्री ने जुन्गा दशहरे को किया जिला स्तरीय मेला घोषित वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के समान व संतुलित विकास और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात जय राम ठाकुर ने जिला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के दरभोग पंचायत के सेरी गांव को लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। इसके उपरांत उन्होंने 11.56 करोड़ रुपये की लागत से उपमण्डल कोटी में निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना की भी आधारशिला रखी। इस सिंचाई योजना से 11 पंचायतों की लगभग 524 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव, 2019…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज विलुप्त होने की कगार पर जंगली चैहड़ फिजेंट प्रजाति के पक्षी को शिमला जिला के कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के सेरी गांव में छोड़ा गया। इस दुर्लभ चैहड़ फिजेंट के संरक्षण व प्रजनन में प्रदेश का वन्य प्राणी प्रभाग, (वन विभाग) सराहनीय कार्य कर रहा है। विभाग द्वारा इस चैहड़ पक्षी का भी संरक्षण व प्रजनन किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पक्षी के लुप्त होने वाले खतरों को भांपते हुए केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा इसके संरक्षण व प्रजनन के लिए चिन्हित किया गया था। इसका प्रमुख उद्देश्य इस…
शिमला। महात्मा गांधी की शिक्षाएं वर्तमान समय की कसौटी पर खरी उतरी हंै और प्रत्येक भारतीय के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात कल सायं भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में आयोजित महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसा, स्वच्छता, समानता तथा गरीबों के सशक्तिकरण पर बल देते थे और ये सभी सिद्धांत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्रीय भाजपा सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की धुरी हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि गांधी जी ने हमेशा यही…