शिमला/नयी दिल्ली। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से आज नई दिल्ली में मुलाकात की। हिमाचल के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के पश्चात यह उनकी राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट थी।
Author: Himachal Varta
शिमला। मेले और त्यौहार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजो कर रखने में अहम भूमिका निभाते हैः मुख्यमंत्री मेले तथा त्यौहार भावी पीढ़ी के लिए प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं तथा लोगों में अपने देवी-देवताओं के प्रति धार्मिक आस्था की भावना भी उजागर करते हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यह बात ऐतिहासिक सेरी मंच मण्डी में आयोजित छोटी काशी महोत्सव की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी में काफी संख्या में मंदिर होने के कारण इस शहर को छोटी काशी के नाम से जाना जाता है…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज नई दिल्ली में राज्यपालों के उप समूह के साथ नई शिक्षा नीति को लेकर आयोजित बैठक में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आन्नदीबेन पटेल ने की। बैठक के दौरान देश के लिए नई शिक्षा नीति को बनाने के बारे में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। राज्यपाल ने इस विषय पर अपने बहुमूल्य विचार रखे गोआ के राज्यपाल मृदुला सिन्हा, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, अरूणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी.डी. मिश्रा, अंडेमान और निकोबार द्वीप के लेफ्टिनेंट गवर्नर देवेन्द्र कुमार जोशी, दमन और दियू तथा दादर और नगर हवेली के…
शिमला। मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने आज यहां प्रदेश सरकार द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों के तहत विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी समझौता ज्ञापनों को निवेशकों की समस्याआंे के शीघ्र निपटारे व प्रभावशाली समाधान की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से ‘हिम प्रगति’ पोर्टल के अंतर्गत लाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्लोबल इंवेस्टर मीट को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। डाॅ. बाल्दी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 8 नवम्बर, 2019 को होने वाली इंवेस्टर्ज मीट में 118 समझौता ज्ञापनों का शुभारम्भ गृह मंत्री अमीत शाह द्वारा…
नाहन। त्रिलोकुपुर माता बालासुन्दरी मन्दिर में चल रहे आश्विन नवरात्र मेले के दौरान छठे नवरात्रे तक लगभग 50 हजार श्रद्वालुओं ने माता के दर्शन करके माता का आर्शीवाद प्राप्त किया। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मन्दिर न्यास डॉ. आर.के. परूथी ने बताया कि अब तक माता के दरबार में लगभग 56 लाख 94 हजार 442 रूपये नगद राशि तथा 60 ग्राम 170 मिलीग्राम सोना और 10 किलो 200 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई। उन्हाेंने बताया कि छठेे नवरात्रे के दिन शुक्रवार को लगभग 5 हजार श्रद्वालुओं ने माता के दर्शन…
नाहन। जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के. पुरूथी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 28 लाख रुपये निर्धारित की है। आर.के. पुरूथी ने कहा कि सभी प्रत्याशियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि 55-पच्छाद विधानसभा निर्वाचन के लिए होने वाले उप चुनाव में उनका व्यय निर्धारित सीमा से अधिक न हो। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 77 के अनुसार सभी प्रत्याशियों के लिए यह आवश्यक है कि वे स्वयं अथवा अपने चुनावी एजैंट के माध्यम से निर्वाचन से संबंधित सभी खर्चों का अलग एवं सटीक लेखा रखें। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशियों को अपना…
नाहन। जिला निर्वाचन अधिकारी आर.के. पुरूथी ने 55-पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, स्वतंत्र उम्मीदवारों एवं अन्य को चुनाव से संबंधित पैम्पलेट, पोस्टर इत्यादि की छपाई के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आर.के. पुरूथी ने कहा कि चुनाव से संबंधित पैम्पलेट, पोस्टर इत्यादि की छपाई जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-127ए द्वारा संचालित है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के अनुसार सभी प्रकार के पोस्टरों तथा पैम्पलेट पर प्रिन्टर तथा प्रकाशक का नाम एवं पता अंकित होना अनिवार्य है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जब तक…
नाहन। सिरमौर जिला के 55-पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों का प्रथम पूर्वाभ्यास 06 अक्तूबर, 2019, द्वितीय पूर्वाभ्यास 13 अक्तूबर, 2019 तथा तृतीय पूर्वाभ्यास 18 अक्तूबर, 2019 को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर आर.के. पुरूथी ने दी। उन्होंने कहा कि 06 व 13 अक्तूबर, 2019 को होने वाला पूर्वाभ्यास स्पोर्ट्स हॉल, चंबा ग्राउंड, नाहन में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। 18 अक्तूबर, 2019 को होने वाला तृतीय पूर्वाभ्यास राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ मंे प्रातः 10.00…