Author: Himachal Varta

शिमला। राज्य के सभी मैडिकल कालेजों में फिजियोथेरेपिस्ट के तीन-तीन पद भरे जाएंगे प्रदेश सरकार सभी जिला अस्पतालों में प्राथमिकता के आधार पर फिजियोथेरेपिस्ट के पदों को भरेगी। इसके अतिरिक्त किन्नौर और लाहौल-स्पीति के अलावा प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में फिजियोथैरेपिस्ट का एक अतिरिक्त पद भी सृजित किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां विश्व फिजियोथैरेपिस्ट दिवस के अवसर पर इंडियन फिजियोथैरेपिस्ट ऐसोसिएशन के हिमाचल चैप्टर तथा राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमक्लेव-2019’ के प्रथम सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की भागदौड़ एवं तनावयुक्त…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के धर्मशाला में जिला कारागार (ओपन एयर) भवन के धरातल व प्रथम मंजिल की आधारशिला रखी। इस अतिरिक्त भवन के निर्माण को 82 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा जिसमें आगंतुक कक्ष, शस्त्रागार, सीसीटीवी/निगरानी कक्ष, उप पुलिस अधीक्षक कक्ष, स्टोर, पैन्टरी, पैरा-लीगल कार्यालय तथा रिकार्ड कक्ष आदि शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कारागार परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की प्रतिमा का अनावरण किया। लाला लाजपत राय को 21 अप्रैल, 1922 से 9 जनवरी 1923 तक ब्रिटिश सरकार द्वारा इस कारागार में रखा गया था। उन्होंने इस कारागार…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व केन्द्रीय कानून मंत्री तथा देश के प्रतिष्ठित अधिवक्ता राम जेठमलानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम जेठमलानी आपराधिक मामलों के एक अनुभवी अधिवक्ता थे तथा उन्होंने उच्चतम एवं अन्य न्यायालयों में अनेक चर्चित मामलों की पैरवी की। वह कई बार राज्यसभा के सांसद भी रहे और संसद में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। जय राम ठाकुर ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Read More

श्री रेणुका जी। ददाहू नाहन मुख्य सड़क मार्ग पर जलालपुल नामक स्थान पर पुल की जांच करने पहुंची एक टीम ने दिन भर इस पुल की बारीकी से जांच की। इस दौरान पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिससे लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। जबकि बीच-बीच में पुल से वाहनों को गुजारा गया लेकिन जितने समय के लिए भी पुल से आवाजाही बंद रखी गई उतने समय में ही पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सबसे अधिक परेशानी बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों को उठानी पड़ी। बताया गया कि…

Read More

जीरकपुर। बीते दिनों बटाला में अवैध तौर पर चलाई जा रही पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट कारण हुई 23 लोगों की मौत से सबक लेते हुए जीरकपुर पुलिस ने किसी अप्रिय घटना को रोकने को लेकर एक कार्रवाई करते हुए बलटाना क्षेत्र के एक घर में अवैध तौर पर स्टॉक कर रखे पटाखों का जखीरा बरामद कर मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जीरकपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक्सप्लोसिव एक्ट का उल्लंघन कर पटाखों के थोक कारोबारी ने रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का गोदाम बना रखा है। आज एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए…

Read More

नाहन। नाहन शहर की मनोरम सैरगाह विल्ला राऊड में फिट इडिया मूवमैंट के अतंर्गत शीघ्र ही ओपन एयर जीम व एक्वाप्रैशर ट्रैक का प्रावधान किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर.के. परूथी ने आज नाहन शहर की सैरगाह विल्ला राऊड में पर्यावरण समिति द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दी। डॉ0 परूथी ने कहा कि प्रत्येक परिवार को कम से कम एक पौधा लगाना आवश्यक है। सैरगाह विला राऊड में सौ से अधिक औषधीय तथा ऑक्सीजन देने वाले पौधो का रोपण किया गया, जो कि नाहन शहर वासियों के लिए लाभदायक सिद्ध…

Read More

नाहन। उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी ने जिला क्षय रोग समिति की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सिरमौर मे क्षय रोग को समाप्त करने के लिये प्रशासन हर संभव कोशिश करेगा और सरकार के लक्ष्य 2021 तक क्षय रोग को खत्म करने का सपना साकार करेगी। इस बैठक मे उन्होंने सभी विभागों को आपसी सहयोग करने के लिए निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डा. वीना सांगल ने बताया कि जिला में वर्ष 2019 में अभी तक 931 लोगों की क्षय रोगी के रूप में पहचान की जा चुकी है और 26 बिगडी़ हुई क्षय रोगियों की…

Read More

शिमला। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार सायं राज्यपाल कलराज मिश्र के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज का आयोजन पीटर हॉफ शिमला में किया गया, जिन्हें अब राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्यपाल कलराज मिश्र को स्मृति चिन्ह, शॉल व हिमाचली टोपी देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस मौके पर लेडी गवर्नर सत्यावति मिश्र को भी सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यपाल ने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति व परम्पराओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के लोग बहुत ही स्नेही है। उन्होंने कहा राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण करने से पहले वह लम्बे…

Read More