नाहन/नयी दिल्ली। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा दिल्ली के चाणक्यपुरी अशोका होटल में आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढाओं योजना के अतंर्गत उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी को जिला सिरमौर मे बेटी बचाओ-बेटी पढाओं योजना के अतंर्गत लोगो तक पंहुचाने के लिए किये गए उत्कृष्ट कार्यो के लिये चयनित श्रेणी के अतंर्गत देश भर में 10 श्रेष्ठतम जिलों में शामिल होने पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सम्मानित किया। इस कार्यक्रम के अतंर्गत देश भर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य व जिला के अधिकारियों को भारत सरकार ने सम्मानित किया जिसके तहत जिला सिरमौर मे…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नगर निगम शिमला में तीन गवर्नमेंट टू सिटीज़न सेवा (जी2सी) का शुभारम्भ किया। राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित इन सेवाओं में ऑनलाइन गारबेज चार्जिज कलैक्शन एप्लीकेशन, ऑनलाइन बिल्डिंग प्लानिंग एप्लीकेशन और रैन्ट और लीज़ एप्लीकेशन शामिल हैं, जिनके माध्यम से नगर निगम में 11 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एप्लीकेशनज़ का उद्देश्य सरकार की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता, अधिक दक्षता, निष्पक्षता और लोगों को सेवाएं एवं जानकारी को उपलब्ध करवाने में तेजी, बिचौलियों को हटाना, निगम स्तर पर जी2सी सेवाए प्रदान करने के लिए एकल खिड़की प्रदान करना…
शिमला। आज सचिवालय में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में टीसीपी केबिनेट उप समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्लानिंग एरिया व साडा क्षेत्र में शामिल ग्रामीण क्षेत्रों को बाहर करने को लेकर चर्चा की गई, जिसमें समिति ने प्लानिंग व साडा क्षेत्र में शामिल किए गए ग्रामीण क्षेत्रों में खुली जन सुनवाई करने का निर्णय लिया है। टीसीपी समिति के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि समिति के समक्ष लगभग 120 प्रस्ताव ग्रामीण क्षेत्रों से प्लानिंग एरिया व साडा क्षेत्र से बाहर करने को लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि प्लानिंग…
शिमला। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आतंरिक व्यापार विभाग (सीडीपीआईआईटी) ने 7-8 नवम्बर, 2019 को धर्मशाला में आयोजित होने वाली हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्ज़ मीट के लिए 5 करोड़ रुपये की बजटीय सहायता स्वीकृत की है। मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में, सीडीपीआईआईडी के निदेशक ने बताया कि इस राशि को संकल्पना खाका बनाने हेतु और सम्पूर्ण आयोजन की योजना, अधोसंरचना का सृजन, क्षेत्रीय स्तर पर उद्घाटन, समापन तथा तकनीकी सत्रों के आयोजन सहित बुनियादी ढांचे का निर्माण और 1000 प्रतिनिधियों के आवास, परिवहन और प्रचार-साहित्य जैसे पांच घटकों के लिए स्वीकृत किया गया है।…
शिमला। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के सम्मान में आज राजभवन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर, लेडी गवर्नर श्रीमती सत्यावती मिश्र भी उपस्थित थीं। राज्यपाल ने इस अवसर पर राजभवन स्टॉफ की तारीफ करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों ने अपने कार्य में समर्पण और मेहनत से उन्हें काफी प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ वह हिमाचल से जा रहे हैं लेकिन यहां मिले स्नेह और अपनेपन से उन्हें नई ऊर्जा मिली है, जो उन्हें और अधिक कार्य करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि यहां संबंधों के आधार पर उन्हें…
नाहन। आज नाहन के सेना सम्बन्धी भूमि विवाद को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक सेना स्थल पर सम्पन्न हुई, डॉ0 राजीव बिन्दल, माननीय विधानसभा अध्यक्ष ने इस बैठक की अध्यक्षता की। प्रशासन की ओर से उपायुक्त सिरमौर, डॉ0 आर0के0पूर्थी, एसडीएम नाहन श्री विवेक शर्मा, उप सचिव राजस्व श्री पी0के0टॉक, उप-सचिव सैनिक वेल्फेयर श्रीमती नीलम कौशल उपस्थित हुए। वहीं सेना की ओर से चीफ-ऑफ-स्टाफ वेस्टरन कमाण्ड, लै0 जनरल बाली, कर्नल श्री जगदीप सन्धु जो एस्टेट अफेयर, वेस्टरन कमाण्ड का कार्य देखते है, कर्नल अरविन्द शर्मा, कर्नल राज पुरोहित ने भाग लिया। ज्ञातव्य रहे कि इस बैठक से पहले भी चार…
नाहन। जिला सिरमौर में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना को लोगो तक पंहुचाने के लिए किये गए उत्कृष्ट कार्यो के लिये चयनित श्रेणी के अतंर्गत देश भर में 10 श्रेष्ठतम जिलों में शामिल होने पर कल महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी उपायुक्त सिरमौर को दिल्ली में सम्मानित करेगीं। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी मदन चौहान ने बताया कि जिला सिरमौर में बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम के अतंर्गत नवजात बालिका होने पर बधाई पत्र, पौधा और भेेंट देने की शुरूआत उपायुक्त सिरमौर द्वारा सबसे पहले सिरमौर में की गई जिसे बाद में एक बूटा बेटी के…
शिमला। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को नवीनतम जानकारी के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने के लिए किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला शिमला को देश के 10 श्रेष्ठतम जिलों में शामिल किया गया है। उपायुक्त अमित कश्यप ने बताया कि 6 सितंबर को नयी दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत देश के लगभग 600 जिलों में से चयनित 10 जिलों में जिला शिमला को इसके तहत जागरूकता से संबंधित अभियान एवं गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए चयनित किया…