Author: Himachal Varta

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के निर्देश नई पहल के अन्तर्गत मेले के दौरान स्थानीय वाद्ययंत्रों से आरती का आयोजन कुल्लू। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां 8 अक्तूबर से 14 अक्तूबर, 2019 तक सप्ताहभर चलने वाले अन्तरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा महोत्सव की तैयारी सम्बन्धी राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुल्लू दशहरा देश के लोगों के लिए एक महत्त्वपूर्ण आयोजन है और इसकी सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखा जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि हिमाचली कलाकारों को इस आयोजन में भाग लेने के पर्याप्त अवसर दिए जाने चाहिए ताकि स्थानीय कलाकारों…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि अब किसी भी अपराधी को राजनीतिक संरक्षण नहीं दिया जाएगा और सभी लोगों की सुरक्षा होगी। मुख्यमंत्री आज यहां जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उपस्थित भारी जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 में हरियाणा की जनता ने उनको आशीर्वाद दिया था और उन्होंने इन 5 सालों के दौरान पारदर्शी और निष्पक्ष भाव से सरकार चलाई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से करनाल, गुडग़ांव और फरीदाबाद जैसे शहरों का विकास करवाया है उसी तर्ज पर हमारी सरकार ने सिरसा का भी विकास करवाया है।…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 07 सितम्‍बर, 2019 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 को उतरता हुआ देखने के लिए इसरो के बेंगलुरू स्थि‍त मुख्‍यालय जाएंगे।इस ऐतिहासिक पल के अवसर पर वे कक्षा-8 से कक्षा 10 के छात्रों के लिए आयोजित अंतरिक्ष पहेली के विजेताओं के साथ बातचीत भी करेंगे।एक प्रधानमंत्री के रूप में उन्‍होंने विज्ञान और इसकी उपलब्धियों की गहरी सराहना की है। श्री मोदी की इसरो यात्रा से भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को नवाचारी मस्तिष्‍क और जिज्ञासी की भावना विकसित करने की प्रेरणा मिलेगी।चंद्रयान-2 मिशन में अपनी व्‍यक्तिगत रूचि दिखलाते…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2022 तक राज्य में गरीबों के लिए लगभग 3 लाख मकान बनकर तैयार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के गरीब परिवारों को अब तक लगभग 9 लाख गैस कनेक्शन देने का काम किया है। मुख्यमंत्री कल सांय रतिया में जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने 5 साल तक पारदर्शिता और निष्पक्ष भाव से सरकार चलाई है और हम इससे भी तेज गति से विकास कार्य करवायेगे। उन्होंने कहा कि हमने पिछले 5 साल में एक भी दिन…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज फतेहाबाद निवासियों को लगभग 104 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करके सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने आज फतेहाबाद में लगभग 4 विभागों की 13 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें गांव इंदाछोई में 3 करोड़ 73 लाख 94 हजार रुपये की राशि से आवासीय प्राथमिक स्वास्थ्य 2 का निर्माण, मुख्यमंत्री घोषणा के तहत 58 करोड़ 10 लाख 70 हजार रुपये की राशि से टोहाना में हिसार-रतिया रोड के लगभग 5 किलोमीटर बाईपास का निर्माण। इस बाईपास के निर्माण…

Read More

कुपोषण से मुक्ति के लिए जन-आंदोलन चलाने की ज़रूरत-अरुना चौधरी विभिन्न विभागों के बीच तालमेल की ज़रूरत पर दिया ज़ोर राज्य भर में सितम्बर महीने को ‘पोषण माह’ के तौर पर मनाया जाएगा चंडीगढ़। देश को कुपोषण से मुक्त करने के लिए जन-आंदोलन चलाने की ज़रूरत है जिससे जन्म लेने वाले बच्चों और माताओं को पोष्टिक आहार देने संबंधी जागरूकता पैदा की जा सके। इन विचारों का प्रगटावा पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुना चौधरी ने आज यहाँ ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ मनाने सम्बन्धी करवाई गई वर्कशाप के मौके पर किया। श्रीमती चौधरी ने कहा कि…

Read More

लवासाचौकी- कौलांवाला भूड़ सड़क के उन्नयन और मैटलिंग पर खर्च हुए 8 करोड़ नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत पंजाहल -चेही मेहडोग -धीडा सड़क को चौड़ा और पक्का करने के कार्य का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि इस सड़क के उन्नयन और पक्का करने पर 2.68 करोड़ खर्च होंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के चौमुखी विकास में सड़कों का नेटवर्क बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ऐसी कार्य योजना पर काम चल रहा है जिसके…

Read More

नाहन। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर श्री बसन्त वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को राजगढ तहसील के ग्रांम पंचायत सैर जगास में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें इस क्षेत्र के लोगों को कानून के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई । इस अवसर पर श्री बंसत वर्मा ने अपने सम्बोधन में बताया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हर व्यक्ति को कानूनी सलाह व मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह…

Read More