सिरमौर व अन्य जिलों की लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को मिलेगा समुचित समय पुरुषों के अलावा महिलाओं की भी होगी दंगल प्रतियोगिता नाहन। अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का आयोजन इस वर्ष 7 से 12 नवंबर तक होगा। मेले के प्रबंधों को लेकर आज श्री रेणुका जी में आयोजित पहली आम बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड डॉ आरके परुथी ने कहा कि मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री करेंगे जबकि समापन समारोह के मौके पर राज्यपाल मुख्य अतिथि होंगे। बैठक के दौरान सांस्कृतिक संध्याओं को लेकर हुई चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया कि…
Author: Himachal Varta
विवरण दर्ज करने में पंजाब सभी पड़ोसी राज्यों से आगे 10 दिनों के दौरान 1591 मरीज़ों में से 661 लाभपात्रीयों को प्राप्त हुई सजऱ्री और ऑपरेशन सम्बन्धी स्वास्थ्य सुविधाएंं चंडीगढ़। राज्य के लगभग 46 लाख परिवारों को ‘आयूषमान भारत सरबत सेहत बीमा योजना’ के अंतर्गत दूसरे दर्जे और सजऱ्री और ऑपरेशन की स्वास्थ्य सहूलतें मुहैया करवाने के मद्देनजऱ ई -कार्डज़ बनाने का काम कॉमन सर्विस सैंटरों (सीएससी) और अस्पतालों में पूरे ज़ोरों पर चल रहा है। पंजाब सरकार ने अगस्त के महीने में कुल 17.02 लाख ई -कार्ड जारी किये हैं। यह जानकारी एक प्रैस बयान के दौरान आज स्वास्थ्य…
चंडीगढ़। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के दख़ल के बाद जि़ला शहीद भगत सिंह नगर के अधीन आती नगर कौंसिल राहो के अम्बेदकर नगर के निवासियों को गंदगी से निजात मिल गई है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती तेजिन्दर कौर ने बताया कि पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने एक अख़बार में इस सम्बन्धी प्रकाशित ख़बर का सू मोटू नोटिस लिया था। ख़बर के अनुसार नगर कौंसिल राहो के अम्बेदकर नगर, जिसकी बहुत सारी आबादी अनुसूचित जाति से सम्बन्धित है, के निवासियों को गलियों के नालों में रूके हुए गंदे पानी और…
नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल अपने नाहन प्रवास के दौरान 5 सितंबर को 10 बजे माजरा में माजरा पड़दूनी उठाऊ पेयजल योजना के संवर्धन कार्य का शिलान्यास करेगें। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 10ः30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा में जिला स्तरीय अंडर-19 छात्रों की खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ भी करेंगे। उन्होने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल 6 सितंबर को सुबह 10 बजे पंजाहल में पंजाहल से चेही मेहडोग धीहड़ा सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
अभ्यार्थी को एडमीट कार्ड परीक्षा केन्द्र में ही दिया जाएगा नाहन। जिला सिरमौर में आगामी 8 सितम्बर को पुलिस आरक्षी पद की लिखित परिक्षा हिमालयन कॉलेज कालाअंब में 12 से 1 बजे तक होगी। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पात्र अभ्यार्थी परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 8.30 बजे तक रिपोर्ट करें। उन्होने बताया कि अभ्यार्थी को एडमीट कार्ड परीक्षा केन्द्र में ही दिया जाएगा। अभ्यार्थी को अपने साथ नवीनतम पासपोर्ट साईज की कलर फोटो व आधार कार्ड/पासपोर्ट/डाईविंग लाईसैन्स मे से कोई एक पहचान पत्र के रूप में लाना आवश्यक होगा। इन दस्तावेजो के बिना…
नाहन। श्री माहमाया बालासुन्दरी जी आश्विन नवरात्र मेला त्रिलोकपुर-2019 के आयोजन की बैठक 09 सितम्बर, 2019 को 3 बजे उपायुक्त कार्यालय में आयोजित होगी जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी करेगें। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस बैठक में मन्दिर मेला कमेटी के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद होगें। इस बैठक में आश्विन नवरात्र मेला त्रिलोकपुर से सम्बन्धित सभी प्रकार की व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी।
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां एचडीएफसी बैंक के हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के राज्य प्रमुख ज्ञान प्रकाश ने ‘एचडीएफसी बैंक 2.0 फ्रोम डॉन टू डिजिटल’ पुस्तक भेंट की। इस पुस्तक में बैंक की विभिन्न गतिविधियों को प्रकाशित किया गया है तथा इसमें बताया गया है कि किस तरह से बैंक ने वित्तीय क्षेत्र की विकट परिस्थितियों के बावजूद अपने अस्तित्व को बनाए रखा है। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक सलेश शर्मा और दीपक सिंह भी उपस्थित थे।
शिमला। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में आज दुर्लभ पौधा ‘जिन्को’ रोपित किया। इस मौके पर लेडी गवर्नर सत्यावती मिश्र ने भी जिन्को पौधा रोपित किया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रकृति की दृष्टि से समृद्ध है और इसे संजोए रखने के लिए हम सभी को प्रयास करने चाहिए ताकि प्रदेश की हरियाली और पर्यावरण को बरकरार रखा जा सके। उन्होंने कहा कि जिन्को एक जीवित जीवाश्म है, जो 270 मिलियन वर्ष पुराना है। यह लगभग एक हजार वर्ष तक जीवित रह सकता है। इसका उपयोग विभिन्न बीमारियों जैसे दमा, अल्जाइमर, कैंसर, मानसिक रोग और रक्त…