Author: Himachal Varta

चंडीगढ़। हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्रीमती कविता जैन ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में समाज के हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा है चाहे वे श्रमिक हो व्यापारी हो या फिर कर्मचारी, हर वर्ग की जायज मांगों पर सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक विचार कर पूरा किया है । श्रीमती जैन आज यहां उनके कार्यालय में मुलाकात करने आये आल हरियाणा पी0डब्लयू0डी0 मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बातचीत कर रही थीं। बैठक में श्रीमती जैन ने पआधिकारियों को आश्वासन दिया कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से नगर निगमों में प्रतिनियुक्ति…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को शिक्षक दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि आने वाले 5 साल के कार्यकाल में राज्य के प्रत्येक बच्चे को 12वीं कक्षा तक अनिवार्य शिक्षा दी जाएगी और नो-ड्रॉपआउट योजना को लागू किया जाएगा ताकि प्रदेश के हर बच्चे को शिक्षा प्राप्त हो सके। मुख्यमंत्री आज यहां जींद जिले के विभिन्न गांवों में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उमड़े जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक बच्चे को 12वीं कक्षा तक शिक्षा दी जाएगी और प्रत्येक बच्चा 12वीं कक्षा तक अनिवार्य पढ़ाई…

Read More

शिक्षकों को प्लास्टिक के एकल उपयोग पर अंकुश लगाने में सक्रिय भागीदार बनना चाहिएनयी दिल्ली। शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का मूल पाठ इस प्रकार है। “आपको, और पूरे शिक्षक समुदाय को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!” यह दिन पूरी शिक्षक बिरादरी का उनके कठोर परिश्रम, समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए अभिनंदन करने का दिन है। कक्षा में शिक्षा से जुड़े विषयों को पढ़ाने के अलावा, शिक्षक असाधारण मार्गदर्शक और संरक्षक भी होते हैं, जो अपने छात्रों के जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं।शिक्षकों का निस्वार्थ भाव पूरे विश्व में सराहनीय है। व्यस्त कार्यक्रम और पारिवारिक जिम्मेदारियों…

Read More

नाहन इंडोर खेल परिसर का निर्माण पूरा माजरा हॉकी मैदान में एस्ट्रो टर्फ बिछाने के लिए 6 करोड़ की डीपीआर मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजी नाहन। नाहन विधानसभा क्षेत्र की 9 पंचायतों में पेयजल योजनाओं के कार्यान्वयन पर 14 करोड़ की राशि खर्च की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने यह जानकारी आज 1 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से पूरी होने वाली माजरा पड़दूनी उठाऊ पेयजल योजना के संवर्धन कार्य का शिलान्यास करने के बाद माजरा में जिला स्तरीय अंडर-19 विद्यालयी छात्रों की खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, प्रसिद्ध लेखक और वर्तमान में एचपीएसईबीएल और ब्यास वैली परियोजना के निदेशक के.आर. भारती द्वारा लिखित ‘लॉयलटी ऑफ द लॉक एण्ड अदर शॅार्ट स्टोरीज़’ पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से बदलते आधुनिक समाज में छोटे उपन्यासों को बहुत महत्त्व मिल रहा है क्योंकि आमतौर पर लोगों के पास विस्तृत साहित्य को पढ़ने के लिए समय नहीं है। ‘लॉयलटी ऑफ द लॉक एण्ड अदर शॅार्ट स्टोरीज़’ में भारतीय समाज की जटिलताओं से सम्बन्धित कई छोटी कहानियां शामिल की गईं हैं। जय राम ठाकुर…

Read More

शिमला। प्रदेश सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए ‘मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना’ में बदलाव किया है। अब इस योजना में सोलर फैंसिंग के अलावा कांटेदार बाड़ लगाने का भी प्रावधान किया गया है। यह कदम किसानों की मांग व सुझावों को देखते हुए उठाया गया है। प्रधान सचिव कृषि ओंकार चन्द शर्मा ने बताया कि बेसहारा पशुओं, जंगली जानवरों व बन्दरों से फसल को बचाने के लिए शुरू की गई खेत संरक्षण योजना के अन्तर्गत अब कांटेदार तार/चेनललिंक बाड़बन्दी के लिए 50 प्रतिशत उपदान देने का प्रावधान किया गया है और 70 प्रतिशत उपदान कंपोजिट बाड़बन्दी के लिए किया…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से बुधवार को राज्य सचिवालय में ठियोग और कोटखाई क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। इस प्रतिनिधिमंडल ने सांबर-ब्यौण में होने वाले कामाक्षा माता के रिहाली मेले के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आमंत्रित किया। यह मेला 14 और 15 सितंबर को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को 15 सितंबर को इस मेले के समापन अवसर पर बुलाया गया है। जय राम ठाकुर से मिले प्रतिनिधिमंडल में माता कामाक्षा मंदिर कमेटी कलाहर के अध्यक्ष रतीराम वर्मा, सचिव नरदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष गंगाराम शर्मा, मंदिर कमेटी के वार्ड सदस्य अंबादत्त शर्मा, गोपाल शर्मा, राकेश…

Read More

शिमला। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में प्रथम संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। विश्वविद्यालय की स्थापना के उद्देश्य से प्रधान सचिव शिक्षा की अध्यक्षता में भूमि चयन के लिए एक शोध समिति तथा शैक्षणिक पहलुओं के लिए एक शैक्षणिक समिति गठित की जाएगी। शिक्षा मंत्री आज यहां संस्कृत विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों से आए प्रमुखों तथा शिक्षकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा न केवल एक प्राचीन, शुद्ध व सम्पन्न भाषा है…

Read More