Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- देर शाम को थाना नाहन में अमृत बहादुर, निवासी गांव ओलीवाला गड्डा, तहसील नाहन, ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपनी बोलेरो गाड़ी (नंबर HP71-8451) में अपनी बुआ बिमला देवी और भतीजे कार्तिक के साथ शंभुवाला कोटड़ी की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन मालोवालां चौक सड़क पर पहुंचा, उसी दौरान नाहन की ओर से आ रहा ट्रक नंबर (HP72B-1270) कथित रूप से तेज रफ्तार में आया और बोलेरो वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा।इस दुर्घटना में बोलेरो…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  सोलन ज़िला के कण्डाघाट क्षेत्र के तहत आने वाले ज़िला परिषद वार्ड वाकना तथा दंघील से कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी आज यहां निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट गोपाल शर्मा ने दी। गोपाल शर्मा ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-4 वाकना से अमर सिंह, निवासी कुनिहार, सोलन, ईश्वर सिंह, निवासी वार्ड नम्बर-5 कोट तथा अंशुल वर्मा, निवासी डुमैहर, बनी ने नामांकन वापिस ले लिया है। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-5 दंघील से योगेन्द्र, निवासी झाझा, वार्ड नम्बर-1 ने नामांकन वापिस ले लिया है। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-4…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सोलन क्षेत्र के तहत आने वाले ज़िला परिषद वार्ड डांगरी तथा चेवा के लिए कुल 05 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल ने दी। डॉ. पूनम बंसल ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-6 डांगरी से अनीता, निवासी गांव एवं डाकघर ओच्छघाट ने अपना नामांकन वापिस ले लिया है। उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-7 चेवा से आरती, निवासी ढिल्लों, डाकघर सुल्लतानपुर, सोलन ने अपना नामांकन वापिस ले लिया है। उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-6 डांगरी से वनिता, निवासी गांव ममलाडा, डाकघर जौणाजी,…

Read More

सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला सोलन के अर्की क्षेत्र के तहत आने वाले ज़िला परिषद वार्ड दाड़ला, सूरजपुर तथा डुमैहर के लिए कुल 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की निशांत तोमर ने दी। निशांत तोमर ने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-1 दाड़ला से सुगंधा ठाकुर, निवासी 91/1, गांव स्यार, डाकघर दाड़लाघाट ने नामांकन वापिस ले लिया है। उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-2 सूरजपुर से धर्मपाल, निवासी 24/2, गांव दाती ब्र्राहमणा तथा संतोष, निवासी 17/1, गांव हरदा, डाकघट भराड़ीघाट ने नामांकन वापिस ले लिया है। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज नाहन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नगर परिषद चुनावों के लिए भाजपा का “हमारा संकल्प” पत्र जारी किया और कांग्रेस सरकार पर नाहन के विकास को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार नाहन में विकास का एक भी नया कार्य शुरू नहीं कर पाई और केवल जनता को झूठे वादों तथा गारंटियों से भ्रमित किया गया। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर नाहन के हर वार्ड में पार्किंग का निर्माण किया जाएगा और शहर के…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)’-गिरिपार के राजगढ़ क्षेत्र में इन दिनों लसुहन की खुदाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है । किसान अपने खेतों में कड़कती धूप के बावजूद भी लसुहन को खोदने व काटने में व्यस्त है । काफी किसानों ने लसुहन को भेजना भी आरंभ कर दिया है । सबसे अहम बात यह है कि बीते वर्ष की तुलना में किसानों को  इस वर्ष लसुहन का रेट काफी अच्छा मिल रहा है । शुकं्रवार  को सोलन व राजगढ़ सब्जी मंडी में लसुहन 60 रूपये से लेकर 150 रूपये प्रति किलोग्राम बिका ।   हालांकि लसुहन की…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-कालाअंब-देहरादून नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को खजुरना पुल के नजदीक आलू से लदा एक ट्रक और बोलेरो गाड़ी दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार नाहन की तरफ से आ रहा आलू से भरा ट्रक ( एचपी 72 बी 1270)  उतराई में पांवटा साहिब की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की ब्रेक फेल हो गयी जब तक चालक को इसका आभास हुआ दूसरी तरफ से एक बोलेरो ( एचपी 71 8451)  के आने से ट्रक पेड़ से टकरा गया और पलट गया…

Read More

सोलन   (हिमाचल वार्ता न्यूज) शहरी निकाय-2026 के अंतर्गत 17 मई, 2026 को होने वाले निर्वाचन में नगर पंचायत कण्डाघाट के सभी 07 वार्डों में कुल 1548 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत कण्डाघाट में मतदान के लिए कुल 07 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 07.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक आयोजित होगा। मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-1 सिलहारी वार्ड में कुल 283 मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-1 सिलहारी वार्ड के लिए खण्ड…

Read More