Author: Himachal Varta

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने शहरी एवं पंचायती राज निकाय-2026 के दृष्टिगत सभी उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि आदर्श आचार संहिता की पूर्ण अनुपालना सुनिश्चित बनाएं। मनमोहन शर्मा ने कहा कि पारदर्शी एवं त्रुटिरहित निर्वाचन स्वास्थ्य लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग है और इस दिशा में उम्मीदवारों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए प्रचार, पोस्टर, झण्डों, सूचना पत्रों, होर्डिंग इत्यादि के उपयोग, बैठकों और निर्वाचन व्यय के विषय में आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इनकी अनुपालना आवश्यक है।…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं डॉ. पंकज मित्तल और कृषि उपनिदेशक जिला सिरमौर डॉ. साहब सिंह ने बताया कि खेत में बिना उपचार किए जिमीकंद लगाने से फसल में सड़न, फफूंद और कई प्रकार के रोग लगने की आशंका बढ़ जाती है। इसके विपरीत बिजामृत विधि से उपचारित बीज तेजी से अंकुरित होते हैं और पौधों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।उन्होंने बताया कि बिजामृत पूरी तरह प्राकृतिक जैविक उपचार पद्धति है। इसमें गाय का गोबर, गौमूत्र, गुड़, बेसन अथवा दाल का आटा और खेत की मिट्टी को मिलाकर विशेष घोल तैयार किया…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन स्थित कैरियर एकेडमी स्कूल में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को माँ के प्रेम, त्याग, समर्पण और परिवार में उनके महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता एवं लघु प्रस्तुतियों के माध्यम से मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। सभी प्रस्तुतियों में मातृ शक्ति के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सिरमौर जिले के समस्त न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेश जसवाल ने की। इस दौरान सत्र न्यायालय नाहन, अतिरिक्त सत्र न्यायालय पांवटा साहिब सहित राजगढ़ और शिलाई न्यायालय में लोक अदालत के लिए 10,396 मामले लिए गए। इसमें से 1,081 मामलों का समझौता पक्षकारों की सहमति से किया गया। लोक अदालत में 4,69,08,628 रुपये की राशि का निपटारा और वसूली की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नव कमल…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव और स्थानीय निकाय के चुनाव को लेकर इन दोनों नामांकन प्रक्रिया चल रही है। नामांकन के दूसरे दिन जिला सिरमौर के सभी उप मंडलों में प्रत्याशियों द्वारा प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी और जिला परिषद के लिए अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। निर्वाचन आयोग के नियम के मुताबिक चुनाव अधिकारी के समक्ष जब नामांकन दाखिल करना होता है। उस समय उक्त अधिकारी के केबिन में 5 से अधिक लोग नामांकन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते हैं,  लेकिन जिला सिरमौर के शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान…

Read More

सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत आज पूर्ण जांच के उपरांत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) ज़िला के विभिन्न शहरी निकायों के निर्वाचन के लिए स्थानांतरित की गई। इस अवसर पर ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने दी। राहुल जैन ने कहा कि गत दिवस सभी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की प्रथम स्तरीय जांच निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण की गई थी। उन्होंने कहा कि आज राज्य निर्वाचन आयोग के नियमों एवं निर्देशों के अनुसार इन ई.वी.एम. को…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सोलन ज़िला के विभिन्न न्यायालयों में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आज विभिन्न पक्षों की आपसी सहमती से 3080 मामले सुलझाए गए। यह जानकारी आज यहां ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने दी। उन्होंने कहा कि इन मामलों में कुल समझौता राशि 03 करोड़ 98 लाख 78 हजार 301 रुपए रही। सचिव ने कहा कि इन लोक अदालतों का आयोजन ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन शरद कुमार लगवाल की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत ज़िला मुख्यालय सोलन सहित…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विकास खण्ड सोलन के पूर्व में प्रकाशित ग्राम पंचायतों के कुछ मतदान केन्द्रों में आंशिक संशोधन किया है। इस संशोधन के अनुसार विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत शडियाणा के वार्ड नम्बर-7 कोठी के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब ग्राम पंचायत कार्यालय शड़ियाणा होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला शड़ियाणा था। ग्राम पंचायत पड़ग के वार्ड नम्बर-2 डढोग व वार्ड नम्बर-4 जराई के लिए संशोधित मतदान केन्द्र अब ग्राम पंचायत कार्यालय पड़ग होगा। पूर्व में यह राजकीय प्राथमिक पाठशाला दधोग था। ग्राम पंचायत पड़ग…

Read More