नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला मुख्यालय नाहन में सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब श्री रेणुकाजी क्षेत्र के देवना निवासी एक व्यक्ति का शव आयुर्वेदिक अस्पताल के मुख्य गेट पर फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान जगत सिंह निवासी देवना, श्री रेणुकाजी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सुबह अस्पताल गेट पर एक व्यक्ति को फंदे से लटका देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई।…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की खबर है। क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक माने जाने वाले शिरगुल देवता बैसाखी मेले को हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय मेले का दर्जा प्रदान कर दिया है। प्रदेश मंत्रिमंडल की हालिया बैठक में लिए गए इस फैसले के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और लोग इसे राजगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को मिली बड़ी मान्यता के रूप में देख रहे हैं।राजगढ़ का बैसाखी मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सिरमौर, शिमला और सोलन जिलों के बिशू मेलों की…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल हरोली में अतिरिक्त 50 बिस्तरों वाले भवन के निर्माण के लिए 8 करोड़ 42 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से अस्पताल की बढ़ी हुई क्षमता के अनुरूप आवश्यक आधारभूत ढांचे का विकास संभव हो सकेगा। बता दें, सिविल अस्पताल हरोली को पूर्व में 50 से बढ़ाकर 100 बिस्तरों का अस्पताल किया जा चुका है। अब अतिरिक्त 50 बिस्तरों वाले भवन के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से अस्पताल के विस्तार को…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए जनसंवाद समाज की नब्ज को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब किसी व्यक्ति की समस्या का समाधान होता है, तो व्यवस्था के प्रति उसका विश्वास भी मजबूत होता है। इसी भावना के साथ उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) महिला एवं बाल विकास विभाग, द्वारा विकास खंड शिलाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राबिल में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राबिल के प्रधानाचार्य ललीत कुमार ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई तथा पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरित रखने का संदेश दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आए बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता सिंगटा, मिशन शक्ति से जिला समन्वयक कृतिका ठाकुर, पर्यवेक्षक निर्मला देवी व…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मैसर्ज़ एम.पी.एस. एण्ड कम्पनी शिमला द्वारा बिजली उपभोक्ता मित्र के 129 पदों पर आउटर्सोस आधार पर भर्ती के लिए 11 व 12 जून, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 जून, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर सोलन नज़दीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली (ज़िला रोज़गार कार्यालय) सोलन तथा 12 जून, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर (उप रोज़गार कार्यालय) बद्दी नज़दीक गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिस इंड़िया लि0 आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड तथा सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 120 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरे जाने है। इन पदों के लिए केवल पुरूष अभ्यार्थी ही पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 09 जून, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, राजगढ़, 10 जून को उप-रोजगार कार्यालय, संगड़ाह, 11 जून को रोजगार कार्यालय, नाहन तथा 12 जून को उप-रोजगार कार्यालय, शिलाई में आयोजित किए जाएगें। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों की आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष तथा…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक छात्र तक गुणात्मक शिक्षा पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसंतपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक ने इससे पूर्व लगभग 5.40 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पुस्तकालय भवन एवं सभागार भवन का शिलान्यास किया। संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा विकसित समाज का आधार है। समग्र विकास सुनिश्चित बनाने और विकास के लाभ जन-जन तक पहुंचाने में शिक्षित एवं परिश्रमी समाज महत्वपूर्ण…