श्री रैणुका जी( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- वन परिषद संगड़ाह के तहत आरक्षित वन क्षेत्र घाटों के जंगल में दुर्लभ फर्न “बिरना” की तस्करी के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को पकड़कर आरोपी से 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला है।जानकारी के अनुसार संगड़ाह-गत्ताधार मार्ग पर पिऊलीलाणी नामक स्थान पर वन विभाग की टीम ने एचपी -08-0220 नंबर की पिकअप को जांच के दौरान रोका। तलाशी लेने पर वाहन में करीब एक क्विंटल बिरना फर्न बरामद हुई, जिसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। कार्यवाहक रेंज अधिकारी संगड़ाह सत्य प्रकाश शर्मा…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में सदियों पुरानी लोक परंपराएं आज भी जीवंत हैं। बैशाखी पर्व पर यहां पेड़ों पर झूले लगाने की अनोखी परंपरा आज भी पूरे उत्साह के साथ निभाई जा रही है।सोमवार शाम पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ताल पर रस्सा-कशी और पींग फांदने की रस्म के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाबड़ी घास से तैयार मोटी रस्सियों के झूले पेड़ों पर डाले गए। इन झूलों पर झूलना बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े भी शुभ मानते हैं।करीब तीन लाख की आबादी वाले गिरिपार क्षेत्र की लगभग 155 पंचायतों में बैशाखी के मौके पर…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में चिकित्सकों की कमी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है विभिन्न विभागों में यहां बड़ी संख्या में चिकित्सकों के पद लंबे समय से खाली चल रहे है। आज मेडिकल कॉलेज नाहन के मेडिसिन डिपार्टमेंट में ओपीडी के बाहर सुबह से ही मरीजों की लंबी लंबी कतारें लगी रही यहां मात्र दो ही डॉक्टर तैनात थे जिसके चलते आज यहां पहुंचे सैंकड़ों मरीजों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ओपीडी के बाहर दर्जनों मरीजों की भीड़ उमड़ी हुई थी। इलाज करवाने पहुंचे मरीजों ने बताया…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तथा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली 15 अप्रैल, 2026 को सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित होने वाले ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्यातिथि सर्वप्रथम शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यातिथि इसके उपरांत प्रातः 11.00 बजे ठोडो मैदान में ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में पुलिस व गृह रक्षक जवानों सहित एन.सी.सी, एन.एस.एस. व स्कूली बच्चों द्वारा भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत की जाएगी।…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर तक अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता प्रदान कर रही है ताकि लोगों को बेहतर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। डॉ. शांडिल आज सोलन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत झाझा में कशौला खड्ड से चौहड़ा तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण के लिए आयोजित भूमि पूजन के उपरांत एक कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि कशौला खड्ड से चौहड़ा गांव तक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-(हिमाचल प्रदेश में गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के बावजूद खरीद प्रक्रिया सुस्त बनी हुई है। 8 अप्रैल से शुरू हुई खरीद के बाद सोमवार तक प्रदेश की मंडियों में मात्र 53.25 मीट्रिक टन गेहूं ही पहुंच पाई है।प्रदेश में इस बार गेहूं की अच्छी पैदावार हुई है, लेकिन लगातार बिगड़े मौसम और बारिश के चलते किसान अपनी उपज को खरीद केंद्रों तक नहीं ला पा रहे हैं। किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में मंडियों में आवक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आज कण्डाघाट में नागरिक अस्पताल सायरी, चायल तथा कण्डाघाट की रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में समिति की आय एवं व्यय पर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। डॉ. शांडिल ने इसके उपरांत मिनी सचिवालय भवन में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण कण्डाघाट के सौजन्य से 21 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित बैठक सभागार का लोकार्पण भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने सरकार से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की लंबित किश्तें तथा संशोधित वेतनमान के एरियर की मांग की है। हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर , राज्य विशिष्ट सदस्य नरेंद्र नेगी , जिला अध्यक्ष डॉक्टर आई डी राही , राज्य संरक्षक रमेश नेगी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय शर्मा , महिला विंग सिरमौर अध्यक्ष संध्या चौहान , जिला सिरमौर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा , महासचिव दिनेश शर्मा , कोषाध्यक्ष लाल सिंह ठाकुर तथा अन्य सभी राज्य एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने आदि…