नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में खुशी, गर्व और उत्साह का माहौल व्याप्त हो गया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा, जिसमें कुल 46 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और सभी विद्यार्थी सफलता के साथ उत्तीर्ण हुए। कोई भी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण तथा अनुपूरक परीक्षा की श्रेणी में नही आया।विद्यार्थियों के इस शानदार प्रदर्शन ने उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन को सिद्ध किया है। उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए छात्रों ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक…
Author: Himachal Varta
राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला स्तरीय बैशाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध पंजाबी गायक अर्शप्रीत, हिमाचली जोड़ी, पहाड़ी लोक गायक राजेश त्यागी के नाम रही । जबकि बॉलीबुड गायक अमित कुमार लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं हुए । अमित कुमार सांस्कृतिक संध्या के सबसे प्रमुख पार्श्व गायक थे । जैसे ही उन्हें रात्रि को 9.30 बजे मंच पर आमंत्रित किया । उन्होने पंजाबी गीत मितरां दी छतरी उड़ गई से शुरूआत की परंतु वह इस गाने को पंजाब की धमाकेदार आवाज में नहीं प्रस्तुत कर पाए और लोगों ने पंडाल से जाना आरंभ…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना पच्छाद के अंतर्गत 102 ग्राम चरस बरामद की है।जानकारी के अनुसार राजगढ़ में तैनात डिटेक्शन सैल ने मरियोग मुख्य सड़क गिरिपुल – सोलन रोड़ पर मादक पदार्थ की तलाश हेतु औचक वाहनों को चेकिंग कर रहा था तो गिरी पुल से सोलन की तरफ एक प्राइवेट बस (मीनू कोच) HP 62 A 1248 से चैकिंग के दौरान बस में बने लोहे के रैंक पर एक आटे की प्लास्टिक थैली लावारिस तौर पर रखी पाई गई।…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब क्षेत्र में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर में छापा मारकर तेंदुए की खाल सहित कई वन्यजीवों के अंग बरामद किए हैं। इस दौरान मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि घुतनपुर गांव में वन्य जीवों की तस्करी की जा रही है जिसके चलते बुधवार सुबह वन विभाग की टीम ने एक गुप्त कार्रवाई को अंजाम देते हुए वन्यजीवों के अंगों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। तड़के…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जल शक्ति विभाग के नाहन सब डिवीजन के करीब साढ़े बारह हजार शहरी उपभोक्ता पेयजल आपूर्ति के बिलों का करीब 20 महीनों से इंतजार कर रहे हैं। विभाग के अनुसार सितंबर 2024 से बिलिंग बन्द है। उपभोक्ताओं को अभी भी आने वाले 6 महीने पेयजल आपूर्ति के बिलों का इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में हजारों उपभोक्ता विभाग की लचर कार्यप्रणाली से खफा हो रहे हैं। क्योंकि आने वाले समय मे विभाग सरचार्ज सहित हजारों के बिल थोपेगा । जल शक्ति विभाग के सूत्रों के अनुसार पिछ्ले 20 महीनों से बिलिंग न होने के पीछे सरकार…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तथा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली ने आज सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। आर.एस. बाली ने इस अवसर पर सोलन में पशु नियंत्रण कार्यक्रम के तहत श्वान संख्या नियंत्रित करने की दिशा में 09 हज़ार से अधिक शल्य चिकित्सा करने के लिए गौड़ा में कार्यरत पशु चिकित्सक डॉ. संदीप खिमटा को सम्मानित किया। उन्होंने वर्ष 2025 में मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही कर आरोपियों…
राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- राजगढ़ खंड के पझोता क्षेत्र के टपरोली गांव में मंगलवार देर रात भीषण अग्निकांड ने हड़कंप मचा दिया। रात करीब 11 बजे जदोल-टपरोली पंचायत के अंतर्गत मनोज ठाकुर पुत्र स्वर्गीय बलदेव ठाकुर के मकान में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा मकान कुछ ही देर में आग के गोले में तब्दील हो गया। घर में रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया और परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में स्वाहा हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)-जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के अवसर पर आज उद्योग, संसदीय कार्य व श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार व शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उद्योग मंत्री ने जिला वासियों को हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के 8 माह बाद 15 अप्रैल, 1948 को यह प्रदेश 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों से केन्द्र शासित मुख्य आयुक्त प्रांत के रूप में अस्तित्व में आया। उन्होंने प्रदेश को अलग…