Author: Himachal Varta

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सोलन ज़िला में हिम ईरा प्रीमियम शोरूम स्थापित किया जाएगा। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दाड़ला के गांव धोबटन में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने इस अवसर पर दाड़लाघाट से गांव धोबटन तक रोगी वाहन योग्य सड़क मार्ग पर 14.67 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले स्लैब कल्वर्ट कार्य की आधारशिला रखी। विधायक ने…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)- ब्लू स्टार, कालाअंब सिरमौर में अस्थायी ऑपरेटर के 50 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है, जिसके लिए कैम्पस इंटरव्यू 21 अप्रैल, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने देते हुए बताया कि इन पदों के लिए आयु 18-45 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 12वीं/आईटीआई (फिटर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रोनिक्स, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर तथा वेल्डर ) रखी गई है। वेतनमान 20,800 रुपये दिया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों को 21 अप्रैल को रोजगार कार्यालय नाहन में  शैक्षणिक…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत मरयोग क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछली शाम करीब 5:15 बजे कार्तिक नामक बच्चा सड़क पार कर रहा था, तभी सोलन की ओर से आ रही पिकअप नंबर एचपी  -63सी-7376 ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे के सिर और मुंह में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए जोनल अस्पताल सोलन ले जाया गया। पुलिस ने चालक मनोज कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा…

Read More

सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने रेडक्रॉस समिति से अधिक से अधिक लोगों को रेडक्रॉस के साथ जोड़ने तथा आजीवन सदस्य बनाने का आग्रह किया ताकि पीड़ित मानवता की सहायता में कोई कमी ना रहे। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला रेडक्रॉस सोसायटी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल में रेडक्रॉस समिति द्वारा स्थापित सहायता कक्ष के माध्यम से अभी तक 213 लोगों को शारीरिक रूप से सहायता व 02 लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई। ज़िला रेडक्रॉस  समिति  सोलन द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 में 42 जरुरतमंद लोगों…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)   एलआईसी ऑफ इंडिया परवाणू में बीमा सखी के 50 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 22 अप्रैल, 2026 को उप रोज़गार कार्यालय कसौली में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं व आयु 18 से 70 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पद केवल महिलाओं के लिए है। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों सहित उप रोज़गार कार्यालय कसौली में 22 अप्रैल, 2026 को…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नेशनल हाईवे पर बीती रात नाहन विधानसभा क्षेत्र के  शंभूवाला की फार्मासूटिकल कंपनी सनवेट हेल्थ केयर में अचानक लिफ्ट की तार टूट  जाने से एक दर्दनाक हादसे में एक 29 वर्षीय मजदूर की लिफ्ट के साथ नीचे गिर जाने से मौत हो गई। मौत का शिकार हुए मजदूर की पहचान टीका राम पुत्र रूप सिंह, निवासी रुखड़ी, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन भेज दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले किया जायेगा। मिली जानकारी के…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और अपनी प्रतिबद्धता को पूर्ण करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विधवा, एकल, निराश्रित एवं दिव्यांग महिला आवास योजना लागू की गई है। जिला सिरमौर में जिला श्रम कल्याण कार्यालय के माध्यम से इस योजना को संचालित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत विधवाओं, एकल, निराश्रित एवं दिव्यांग महिलाओं को आवास निर्माण के लिए आर्थिक अनुदान प्रदान करना है। जिला सिरमौर के तहसील नाहन के शंभू वाला की निवासी…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने आज यहां एच.पी.वी. टीकाकरण (हयूमन पैपिलोमा वायरस) के सम्बन्ध में सोलन ज़िला के समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। डॉ. अजय पाठक ने समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह चिकित्सा अधिकारियों व अन्य फील्ड स्टॉफ के साथ विद्यालयों में जाकर 14 से 15 वर्ष आयुवर्ग की लड़कियों से वार्तालाप करें। उन्होंने कहा कि लड़कियों के अभिभावकों का सम्पर्क सूत्र प्राप्त कर उन्हें भी टीकाकरण के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि लड़कियों व उनके अभिभावकों…

Read More