नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)बाल विकास परियोजना नाहन के अन्तर्गत वृत नाहन शहरी-2 में क्रेच केंद्र अप्पर-स्ट्रीट नजदीक महलात की घाटी, नाहन शहरी-1 के मियां का मंदिर तथा नाहन शहरी-1 के तैली मोहल्ला में क्रेच कार्यकर्ता एवं क्रेच सहायिका के पदों को भरने हेतु आवेदन आमन्त्रित किए गए है, जिसके लिए इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार को अपने आवेदन सादे कागज पर आवश्यक दस्तावेजों सहित 18 मार्च, 2026 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में जमा करवाने होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक संबंधित क्रेच क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए, क्रेच कार्यकर्ता…
Author: Himachal Varta
कालाअम्ब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- अक्षरधाम पब्लिक स्कूल मोगीनंद द्वारा स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता स्कूल परिसर में आयोजित की गई। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सैनी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्रों को संबोधित करते हुए राजेश सैनी ने कहा कि अक्षरधाम पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी छात्रों को आगे रखता है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर अनुशासन की भावना उत्पन्न करना है। वही खेल प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-किंकरी देवी पार्क संगड़ाह में शुक्रवार को तेंदुए ने दिन दहाड़े मंडोली गांव के इन्द्र सिंह की 3 बकरियों को अपना शिकार बनाया। निवर्तमान पंचायत प्रधान विक्रम सिंह तथा इंद्र सिंह ने बताया कि मंडोली गांव के जंगल से बकरियां चरते-चरते पार्क में पहुंची, जहां तेंदुए ने इन पर हमला किया। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय संगड़ाह के चीफ फार्मासिस्ट नरेश कुमार ने बताया कि, अब तक मिली 2 बकरियों का पोस्टमार्टम किया गया है और तीसरी घायल बकरी का इलाज किया गया। इसके अलावा अन्य दो बकरियां ग्रामीणों के अनुसार अब तक नहीं मिली है। गौरतलब है…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक बार फिर से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर सैनिक स्कूलों की प्रवेश परीक्षा पास की है। इस वर्ष सैनिक स्कूलों की प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले इस स्कूल के विद्यार्थियों में कक्षा 9वीं से आरव ठाकुर और कक्षा छठी से तीन विद्यार्थी अमीषा राणा, ईशान ठाकुर और कार्तिक राणा शामिल है। अभी तक इस स्कूल से 19 और हरिपुरधार क्षेत्र से कुल 34 बच्चे सैनिक स्कूलों की परीक्षा को पास करके सैनिक स्कूलों में पढ़ाई कर रहे हैं। हरिपुरधार जैस पिछड़े…
राजगढ ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- राजगढ़ महाविद्यालय के विज्ञान एवं वाणिज्य विभाग के छात्रों ने शुक्रवार को शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक शोध सुविधाओं, उद्योग, अकादमिक संबंधों और उच्च शिक्षा के नए अवसरों से रुबरु कराना था। छात्रों ने शूलनी विश्वविद्यालय की विश्व स्तरीय प्रयोगशालाओं, अनुसंधान केंद्रों और लाइब्रेरी का भी भ्रमण किया तथा विश्विद्यालय के विषय विशेषज्ञ फैकल्टी के व्याख्यानों का भी लाभ उठाया।शैक्षणिक भ्रमण में कुल 27 छात्रों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम में सहायक आचार्य डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. गीतिका ठाकुर, डॉ. अभिषेक कुमार एवं प्रो. विनोद शर्मा ने…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- खडकहां तहसील शिलाई हिमाचल प्रदेश में तीन दिवसीय ज्योतिष और कर्मकांड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ क्योंकि संस्कृत अकादमी हिमाचल प्रदेश सरकार के सौजन्य से प्रारंभ हुआ और साथ में सांचा विद्या के विषय में प्रशिक्षण भी इस शिविर में ज्ञान दिया जाएगा। जिला सिरमौर जिला की एक प्राचीन विद्या है और धीरे-धीरे इसके जानकारी कम होते जा रहे हैं यह गांव सांचा विद्या का एक विशेष केंद्र है जहां पर सांचा विद्या के द्वारा प्रश्न लगाने के लिए थोड़ी और विद्या से दोष इत्यादि देखे जाते हैं संचार विद्या में जो खुजतरी,कल्याणी,लग्न होर,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में जिला सिरमौर की अंडर-21 लड़कों की वॉलीबॉल टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का गौरव हासिल किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम ने अनुशासन, समन्वय और जुझारूपन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया।यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भर की मजबूत टीमों ने भाग लिया। फाइनल तक का सफर तय करते हुए जिला सिरमौर की टीम ने कई मुकाबलों में प्रभावशाली जीत दर्ज की।पुरुष वर्ग (अंडर-21) की जिला सिरमौर टीम में पारस पुंडीर (कप्तान), तरुण, निर्भय पुंडीर, निशांत, अमन, रजत,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला सिरमौर में वन अधिकार अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन को गति प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम 2006 के लिए उप मंडलीय स्तरीय समिति (एस डी एल सी) तथा वन अधिकार समिति की कार्यप्रणाली, भूमिका एवं जिम्मेदारी पर चर्चा की। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम 2006 को लागू करने के लिए गठित वन अधिकार समिति को समुदायों को लाभान्वित करने के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने को कहा। बैठक में अवगत करवाया गया कि वन अधिकार अधिनियम 2006…