नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च का दिन नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दृष्टि से एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नाहन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं और क्षेत्र में लगभग 190 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन तथा लगभग 152 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। सोलंकी ने बताया कि …
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ)’- जिला सिरमौर के स्वास्थ्य खंड संगड़ाह में नए खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) के रूप में सुनील कक्कड़ ने कार्यभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद सुनील कक्कड़ ने कहा कि संगड़ाह क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं को मजबूत करने, चिकित्सा स्टाफ के बेहतर समन्वय और मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मिलें, इसके लिए…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज राजगढ़ में जेलदार पेट्रोल पंप का शुभारंभ करने के उपरान्त जन समस्याओं को भी सूना। इस अवसर पर उपास्थित जन समुह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों के सर्वांगिण विकास के लिए कृत संकल्प है, जिसके तहत शिक्षा, सड़क तथा स्वास्थ्य जैसी बुनयादि सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि राजगढ़ क्षेत्र की जलवायु कृषि तथा बागवानी के लिए उपयुक्त है तथा इस क्षेत्र का आडू विश्व प्रसिद्ध है जिसके कारण इसे पीच वैली के नाम…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला आयुष अधिकारी डॉ0 इंदु शर्मा ने आज यहां जानकारी दी कि जिला सिरमौर में आयुष विभाग को सुदृढ़ करने के कड़े प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के आयुष अस्पताल पांवटा साहिब व नाहन तथा समस्त औषधालयों में सभी दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला के समस्त औषधालयों में आयुष विभाग की पद्धति से रोगियों का इलाज किया जा रहा है और इस कड़ी में सभी चिकित्सकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है तथा चिकित्सकों को सहायता प्रदान कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-त्रिलोकपुर में आयोजित एनएसयूआई का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। इस शिविर में जिला सिरमौर के विभिन्न कॉलेजों से जुड़े एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने हिस्सा लिया। शिविर के दौरान छात्र हित से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ सामाजिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मीडिया से बात करते हुए एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगते त्रिलोकपुर में एनएसयूआई के छात्रों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका आज विधिवत समापन हो गया। शिविर के दौरान छात्र हित…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि नगर पंचायत संगड़ाह के वार्डो का परिसीमन वर्ष-2026 में होने वाले नगर पालिका/नगर पंचायत के सामान्य निर्वाचन के लिए अधिसूचित कर दिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि अधिसूचित नगरपंचायत वार्ड परिसीमन बारे यदि जन साधारण को कोई आक्षेप हो तो वह 10 मार्च, 2026 तक उपायुक्त कार्यालय में अपना आक्षेप एवं सुझाव लिखित में प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने बताया कि संगडाह नगर पंचायत को वार्डो में विभाजित करने तथा प्रत्येक वार्ड की सीमाओं को निर्धारित करने संबंधी प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम कार्यालय संगड़ाह…
राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- पुलिस थाना राजगढ़ में एक व्यक्ति के विरुद्ध यातायात में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान रणबीर कुमार निवासी धार कलोनी डा0 कोटला पंजोला तह0 पच्छाद जिला सिरमौर के रूप में हुई है। आरोपी ने गाड़ी के कल पुर्जे, गैस सिलेण्डर और प्लास्टिक क्रेट को सड़क पर रखकर यातायात और आम जनता के आनेजाने में बाधा पहुँचाई थी। मामला धारा 285 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है और तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने सामान को आम…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों की बदहाल स्थिति एक बार फिर सामने आई है। वीरवार को बथाऊधार से राजगढ़ की ओर आने वाली बस फागू के समीप अचानक खराब हो गई, जिससे यात्रियों को सड़क किनारे लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शी यज्ञदत्त शर्मा के अनुसार बस बीच रास्ते में ही तकनीकी खराबी के कारण खड़ी हो गई। बस में सवार यात्रियों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी और कई लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। बस में सवार जितेन्द्र, रामदास, अरविन्द,…