Author: Himachal Varta

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने गश्त के दौरान गौड़ा की ओर से आ रही मारुति वैन (HP14A-5747) और पिकअप (HP16A-4506) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान वैन से जनरेटर, वेल्डिंग रॉड, वेल्डिंग सेट, नट खोलने की चाबियां, काले रंग की बिजली तार, कटर मशीन और एक्स ब्लेड बरामद किए गए। पिकअप वाहन से भारी वजन के कटे पाइप के टुकड़े और बड़ा गैस कटिंग सिलेंडर भी मिला।वैन में सवार व्यक्तियों की पहचान शाहजहां, मीर मोहम्मद और लियाकत अली निवासी तहसील कालाकोट जिला राजौरी (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई, जबकि पिकअप चालक भगत…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा वीरवार लदोपहर करीब 2 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार तीन लोग गलत दिशा से ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे ट्रैक्टर के टायर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठे पति-पत्नी उछलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान बाइक चला रहा व्यक्ति दूसरी ओर गिर गया और घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-शहर के प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य संस्थान डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में विभिन्न डायग्नोस्टिक जांचों के उपयोगकर्ता शुल्क में वृद्धि कर दी गई है।  नई दरें लागू होने के बाद अब सस्ती जांच की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों को कुछ अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ेगा, हालांकि जरूरतमंद और विशेष श्रेणी के मरीजों को पहले की तरह राहत जारी रहेगी।जानकारी के अनुसार, हाल ही में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी बैठक में जांच शुल्क संशोधित करने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय ने आदेश जारी कर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के ब्लॉक  संगड़ाह में एचपीएस अधिकारी सुनील राणा ने डीएसपी का कार्यभार संभाल लिया। करीब तीन माह से यह पद रिक्त चल रहा था, जिससे क्षेत्र में प्रशासनिक समन्वय प्रभावित हो रहा था। सुनील राणा इससे पहले डीएसपी एसडीआरएफ कांगड़ा तथा एसडीपीओ कांगड़ा के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। मंडी जिला के जोगिंद्रनगर क्षेत्र से संबंध रखने वाले राणा ने सरकारी विद्यालय से शिक्षा‌ प्राप्त की। एमएससी और बीएड के बाद उन्होंने पुलिस सेवा को चुना।  कार्यभार संभालने के बाद स्थानीय लोगों ने शाल व टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ‌ (एसपी जैरथ):- बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के पवित्र सरोवर को यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने के प्रयास जारी है।  मन्दिर ट्रस्ट की और हाल ही में सरोवर में बोटिंग शुरू की गई है इस कड़ी आज 8 बतखें सरोवर में डाली गई है। जिनमे 5 सफेद रंग व 2 ग्रे कलर की है। इसी कड़ी में सरोवर में पांच हजार मछली भी डाली गई है। मन्दिर ट्रस्ट के अस्सिटेंट कमिश्नर एंव एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि मन्दिर परिसर में प्रतिवर्ष आने वाले महामाया के लाखों श्रद्धालुओं…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूध पर समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है और अदरक पर भी न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया जाएगा। एक वर्ष के भीतर सराहां अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की जाएगी साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन भी स्थापित होगी। उन्होंने सराहां में सीबीएसई स्कूल खोलने और सराहां-चंडीगढ़ सड़क मार्ग को डबललेन करने की भी…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की गृह क्षेत्र पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सराहां पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं की।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिला सिरमौर के किसानों की लंबे समय से चली आ रही अदरक के समर्थन मूल्य की मांग को इस बजट में पूरा करने की घोषणा की।  इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेड के साथ चिकित्सकों के पद व अल्ट्रासाउंड मशीन भी देने की घोषणा की।…

Read More

नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-   ‌हिमाचल प्रदेश की सूक्खू सरकार को देश के सर्वोच्च न्यायालय ने पंचायती राज चुनाव टालने के कुप्रयासों को करारा झटका दिया है सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा ने कहा की हिमाचल प्रदेश की निकम्मी सरकार स्थानीय निकायों के चुनाव करवाने से भाग रही थी और प्रदेश के विकास को ठप्प करने का प्रयास कर रही थी परंतु सर्वोच्च न्यायालय ने इनके कुप्रयासों को नकार कर स्पष्ट आदेश जारी किए हैं कि 31 मई, 2026 से पहले हिमाचल प्रदेश में हर हाल में पंचायती राज और स्थानीय निकायों के चुनाव करवा दिए जाएं…

Read More