संगड़ाह ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस लगातार सफलता हासिल कर रही है। व्ही सिरमौर जिला के संगड़ाह क्षेत्र में पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति से 60 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिन संगड़ाह पुलिस की टीम ने पाब पानी के समीप पैदल आ रहे एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 60 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान अमित कुमार पुत्र ओम प्रकाश, निवासी गांव डुंगी,…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पांवटा ब्लॉक में शराब की आपूर्ति में लगी एक कार चालक बीती रात पुलिस पार्टी को आता देख कार को रास्ते में ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग खड़ा हुआ। आरोपी की कार से 94 बोतलें शराब बरामद की गई। जिनमे 72 बोतल अंग्रेजी व 22 बोतल देशी शराब की बोतल शामिल हैं । एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना पाँवटा साहिब की पुलिस टीम ने गाड़ी न0 CH03Z 6951 से कुल 94 बोतलें शराब की पकड़ीं है जिनमें 72 बोतलें शराब अंग्रेजी मार्का Imperial Blue , 22 बोतलें शराब देसी…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आरडीजी मुद्दे पर बवाल खड़ा करने के मामले को केवल सियासी ड्रामा बताया है और प्रदेश की जनता को गुमराह करने का षड्यंत्र करार दिया है। जिला प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए वित्त आयोग द्वारा आरडीजी यानि रैवन्यू डेफिसिट ग्रांट बन्द करना कोई आसमान से अचानक गिरी बिजली की तरह नहीं है जिस पर सुक्खू सरकार इतना हायतौबा मचा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए आरडीजी शुरू करने के समय ही वित्त आयोग की रिपोर्ट में यह स्पष्ट…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन स्थित होमगार्ड के प्रशिक्षण केंद्र में सिरमौर जिला के युवाओं को सिविल डिफेंस कोर्स करवाए जा रहे हैं। आने वाले समय में सिविल डिफेंस कोर्स कर रहे युवा किसी भी आपदा के समय में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। आज यहां 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मीडिया से बात करते हुए कमांडेंट होमगार्ड टीआर शर्मा ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय के निर्देशानुसार युवाओं को सिविल डिफेंस कोर्स करवाए जा रहे है। सिरमौर जिला में लक्ष्य के मुताबिक 1000 से अधिक युवाओं को यह कोर्स करवाया जाएगा। उन्होंने कहा यह युवा…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता, आध्यात्मिक परंपराओं और शांत जीवनशैली के लिए विश्वविख्यात पर्यटन राज्य केरल में इन दिनों आसरा संस्था पझौता, सिरमौर के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम् से सिरमौर की समृद्ध लोकसंस्कृति के रंग बिखेर रहे हैं। आसरा संस्था के प्रभारी एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. जोगेंद्र हाब्बी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के दक्षिण क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र तंजावूर के सौजन्य से आसरा संस्था के कलाकारों ने सात से नौ फरवरी तक केरल में सिरमौर की समृद्ध लोक विधाओं का सफलतापूर्वक मंचन किया। उस्ताद बिस्मिल्लाह खां…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- आज सिरमौर जिला के नौहराधार क्षेत्र में लानाचेहता गांव में सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान इस गांव के यशवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह और परमार सिंह अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता के समक्ष इन लोगों ने कांग्रेस की नीतियों से तंग आकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर यशवंत सिंह, परमार सिंहऔर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित व समयबद्ध आपूर्ति हेतू जिला की समस्त गैस एजेंसियों के पक्ष में क्षेत्रवार/फोकल प्र्वाइंटवार समय, तिथि व कार्य दिवस से सबंधित अधिसूचना जिला दण्डाधिकारी सिरमौ0र प्रियंका वर्मा द्वारा गत 02 फरवरी, 2026 को जारी की गई है। उपभोक्ताओं की जानकारी व सुविधा हेतू अधिसूचना की प्रति सभी गैस एजेंसियों को उपलब्ध करवा दी गई है। जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शमशेर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला की समस्त गैस एजेंसियां उनके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में अधिसूचना में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-निशानदेही के दौरान मौके पर मौजूद लोग उस समय हैरान रह गए जब रेवेन्यू विभाग के कानूनगो और पटवारी ने तोड़ी गई सड़क की बजाय नई बनाई गई पकडंडी को नाप कर प्रस्तुत किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिए भू-माफिया को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि इस जॉइंट डिमार्केशन में मोर्थ के रेवेन्यू अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बावजूद कंपनी द्वारा तोड़ी गई जल शक्ति विभाग की सड़क का बचा हुआ हिस्सा आज भी मौके पर मौजूद है, जिसे स्थानीय लोग सबसे बड़ा भौतिक…