हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नादौन उपमंडल के अंतर्गत पनयाली-कश्मीर सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 20 मार्च तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि पनयाली-कश्मीर सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 20 मार्च तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक पनयाली-समजल सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- उतर भारत का प्रसिद्ध श्री महामाया बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला त्रिलोकपुर में आगामी 19 मार्च से आरम्भ होकर 02 अप्रैल, 2026 तक चलेगा। मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। उपायुक्त ने कहा कि चैत्र नवरात्र मेले के दौरान यात्रियों को हर सम्भव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर न्यास प्रयासरत है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कालाअंब से त्रिलोकपुर मुख्य मार्ग तथा त्रिलोकपुर के लिए अन्य सम्पर्क…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर ने राजगढ़ क्षेत्र का दौरा कर संयुक्त निरीक्षण टीम के साथ तीन प्राथमिक विद्यालयों के जर्जर भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान दून दरिया स्कूल के एक कक्ष, रूग बखोटा के एक कक्ष तथा शावगा स्कूल के दो कक्षों की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य इन कमरों को असुरक्षित घोषित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना था। राजीव ठाकुर ने बताया कि संबंधित स्कूलों के कुछ कमरों की हालत काफी खराब पाई गई है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता उत्पन्न…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के लिए पूरी तरह सरकार की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ता कर्ज, लगातार बढ़ रहा राजस्व घाटा और वित्तीय कुप्रबंधन प्रदेश को गंभीर संकट की ओर ले जा रहा है। विनय गुप्ता ने आरोप लगाया कि अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कांग्रेस सरकार बार-बार केंद्र सरकार पर अनावश्यक और बेबुनियाद आरोप लगा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि आर्थिक चुनौतियों के संकेत पहले से स्पष्ट थे।…
पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- मन्दिर से पुजा अर्चना कर वापस लौट रही एक 58 वर्षीय महिला की एक।तेज़रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई । पुलिस के अनुसार यह हादसा बद्री पुर चौक पर हुआ जब उक्त महिला शिव मंदिर में माथा टेक कर अपने घर वापस जा रही थी।: जानकारी के अनुसार, मृतक महिला की पहचान शोभना (58) पत्नी राकेश, निवासी बद्रीपुर जग्गा गली, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। चश्मदीदों ने बताया कि सुबह जब शोभना गुरु गोविंद सिंह जी चौक के समीप सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार…
बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज): नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली बार तहसील और उप-तहसील स्तर पर विशेष राजस्व लोक अदालतों का आयोजन कर प्रदेश भर में दिसंबर, 2025 तक लगभग 4.62 लाख राजस्व मामलों का निपटारा किया है। राजेश धर्माणी ने आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह घुमारवीं में जन समस्याएं सुनने के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की इस पहल से प्रदेश के भूमि मालिकों को बड़ी राहत मिली है तथा वर्षों से लंबित मामलों का समय पर समाधान…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)बड़सर नशे की समस्या के विरुद्ध आम लोगों को जागरुक करने के लिए बुधवार को यहां उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी ने शिक्षा विभाग, शिक्षण संस्थानों, अन्य विभागों तथा क्षेत्र की संस्थाओं के सहयोग से एक जागरुकता रैली निकाली। एसडीएम एवं उपमंडलीय रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष स्वाति डोगरा ने इस रैली को मिनी सचिवालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में एसडीएम ने स्वयं, अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों, क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों, डिग्री कालेज, बीएड कालेज और एनएफसीआई संस्थान के विद्यार्थियों के साथ भाग लेकर नशे के विरुद्ध जागरुकता का संदेश दिया। यह रैली मिनी…
हमीरपुर( हिमाचल वार्ता न्यूज) विभिन्न जन सुरक्षा योजनाओं, बैंक उपभोक्ताओं के अधिकारों और निष्क्रिय बैंक खातों में पड़ी धनराशि के बारे में आम लोगों को जागरुक करने के लिए आरंभ किए गए विशेष अभियान के तहत बुधवार को हमीरपुर की निकटवर्ती ग्राम पंचायत डुग्घा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ आशीष सांगरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को बैंकों के लंबे समय से निष्क्रिय खातों में पड़ी धनराशि को निकलवाने की प्रक्रिया, बैंक उपभोक्ताओं के विभिन्न अधिकारों, उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण और अन्य मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण…