हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज)नशा मुक्त अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भोरंज की उपमंडल स्तरीय नशा निवारण समिति विशेष प्रयास कर रही है और कई जागरुकता गतिविधियां आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में 18 फरवरी को ग्राम पंचायत भौंखर में नशा जागरुकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी। एसडीएम एवं उपमंडल स्तरीय नशा निवारण समिति के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके नशा मुक्त अभियान की समीक्षा की तथा भौंखर में आयोजित की जाने वाली कार्यशाला की रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी ने जिला सिरमौर के उन सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा है कि जिन पात्र लाभार्थियों ने अपनी ई-केवाईसी सत्यापन अभी तक नहीं करवाया है वे अपने नजदीकी आगंनबाड़ी केन्द्र अथवा सम्बंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जाकर 15 फरवरी, 2026 से पूर्व सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना ई-केवाईसी सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन ;ई-केवाईसीद्ध युद्ध स्तर पर जिला कल्याण अधिकारी व तहसील कल्याण अधिकारी द्वारा आगंनबाड़ी कार्यकर्ताआंे के सहयोग से जुलाइर्, 2025…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एसपी जैरथ)चौपाल से वाया उत्तराखंड पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र में पास लेते समय डंगा बैठने के कारण अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। कंडक्टर से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में लगभग 32 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना…
ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज(रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़, बीटन, बाथड़ी, बालीवाल, ललड़ी, भदसाली और सलोह गांवों में श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित हुए धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में माथा टेका तथा प्रबंधक समितियों को कार्यक्रम आयोजन के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समाज में समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने प्रदेश सरकार के उस आदेश को तुगलकी फरमान करार दिया है जिसमें ग्राम पंचायतों और स्थानीय निकायों के कामकाज के लिए अब ग्राम पंचायत प्रधानों पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों की जगह एडमिनिस्ट्रेटर लगाए गए हैं। जिला प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की लगभग 3600 ग्राम पंचायतों में 1 फरवरी से एडमिनिस्ट्रेटर लगा दिए गए हैं और प्रदेश के इतिहास में पहली बार पंचायती राज व्यवस्था पूरे तरीके से सरकारी नुमाइंदों के हवाले कर दी गई है। मेलाराम शर्मा ने कहा कि पंचायत प्रधान…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कनयाल ने संगड़ाह क्षेत्र की 10 पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 57 महिला मंडलों को लगभग 900 कुर्सियां भेंट कीं। यह फर्नीचर महिला मंडलों की बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सामुदायिक आयोजनों में उपयोग के लिए उपलब्ध करवाया गया है। जिला परिषद अध्यक्ष ने बताया कि महिला मंडलों की ओर से बैठने की उचित व्यवस्था को लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 15वें वित्त आयोग के बजट से फर्नीचर उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया पूरी की गई। महिला सम्मेलन के दौरान यह वितरण…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़, शिमला के छात्र सौरिश ठाकुर (कक्षा दसवीं) ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अंडर-15 टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश टीम का नेतृत्व करते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतियोगिता 28 से 30 जनवरी 2026 तक महाराष्ट्र के पालघर स्थित शिरगांव बीच पर आयोजित की गई। कप्तान के रूप में सौरिश ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रूबेन टी. जॉन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “सौरिश की यह सफलता उसके समर्पण,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- प्रदेश सरकार द्वारा दुग्ध समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि से सिरमौर जिला के उप-मंडल सराहां में पशुपालकों की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिली है। किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करते हुए दूध के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की आय में बढ़ोतरी के सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे है। प्रदेश सरकार द्वारा गाय के दूध का समर्थन मूल्य 51 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस के दूध का समर्थन मूल्य 61 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया…