नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता, आध्यात्मिक परंपराओं और शांत जीवनशैली के लिए विश्वविख्यात पर्यटन राज्य केरल में इन दिनों आसरा संस्था पझौता, सिरमौर के लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम् से सिरमौर की समृद्ध लोकसंस्कृति के रंग बिखेर रहे हैं। आसरा संस्था के प्रभारी एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. जोगेंद्र हाब्बी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के दक्षिण क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र तंजावूर के सौजन्य से आसरा संस्था के कलाकारों ने सात से नौ फरवरी तक केरल में सिरमौर की समृद्ध लोक विधाओं का सफलतापूर्वक मंचन किया। उस्ताद बिस्मिल्लाह खां…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- आज सिरमौर जिला के नौहराधार क्षेत्र में लानाचेहता गांव में सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान इस गांव के यशवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह और परमार सिंह अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता के समक्ष इन लोगों ने कांग्रेस की नीतियों से तंग आकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा और प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर यशवंत सिंह, परमार सिंहऔर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर में घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित व समयबद्ध आपूर्ति हेतू जिला की समस्त गैस एजेंसियों के पक्ष में क्षेत्रवार/फोकल प्र्वाइंटवार समय, तिथि व कार्य दिवस से सबंधित अधिसूचना जिला दण्डाधिकारी सिरमौ0र प्रियंका वर्मा द्वारा गत 02 फरवरी, 2026 को जारी की गई है। उपभोक्ताओं की जानकारी व सुविधा हेतू अधिसूचना की प्रति सभी गैस एजेंसियों को उपलब्ध करवा दी गई है। जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शमशेर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला की समस्त गैस एजेंसियां उनके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में अधिसूचना में…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):-निशानदेही के दौरान मौके पर मौजूद लोग उस समय हैरान रह गए जब रेवेन्यू विभाग के कानूनगो और पटवारी ने तोड़ी गई सड़क की बजाय नई बनाई गई पकडंडी को नाप कर प्रस्तुत किया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस प्रक्रिया के जरिए भू-माफिया को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि इस जॉइंट डिमार्केशन में मोर्थ के रेवेन्यू अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बावजूद कंपनी द्वारा तोड़ी गई जल शक्ति विभाग की सड़क का बचा हुआ हिस्सा आज भी मौके पर मौजूद है, जिसे स्थानीय लोग सबसे बड़ा भौतिक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालका दिनेश कुमार शर्मा पिछले कुछ दिनों से गंभीर अवस्था में उपचाराधीन थे। देर रात उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली, जहां उनका इलाज चल रहा था। जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को चौपाल–नेरवा से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस उत्तराखंड के क्वाणु क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में चालक दिनेश कुमार के सीने में गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। चालक-परिचालक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि निगम ने एक…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में शैक्षणिक उपलब्धियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर पर देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एलन द्वारा टैलेंटेक्स (TALLENTEX-2026) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। विद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में एलन देहरादून के सेंटर हेड एवं वरिष्ठ गणित संकाय श्री विनय माकिन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य ही सफलता की कुंजी हैं।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा ने राज्य की सुक्खू सरकार को ढोंगी सरकार करार दिया है । उन्होंने मीडिया को जारी बयान में बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके मंत्री अनेक मंचों से बार-बार यह कहकर ढोंग करते रहे कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज और स्थानीय निकायों के चुनाव निर्धारित समय पर करवाए जाएंगे परंतु अंदर खाते इन चुनाव को टालने का शड़यंत्र रचकर प्रदेशवासियों के साथ धोखा करते रहे। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पंचायतीराज चुनाव टालकर लोकतंत्र का गला घोट दिया है और गावों की विकास…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-सिरमौर के संगड़ाह पुलिस थाना क्षेत्र में हरिपुरधार के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका 18 वर्षीय छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गुरुवार शाम करीब 5:40 बजे कजवा क्षेत्र के नजदीक खरोटियो खाला के पास पेश आया। पुलिस के अनुसार जितेंद्र पुत्र स्व. लायक राम निवासी गांव पंजाह (तहसील संगड़ाह) के बयान पर केस दर्ज किया गया है। बयान में बताया गया कि वह निजी कार्य से नौहराधार गया हुआ था और वापसी के दौरान उसने देखा कि मोटरसाइकिल नंबर (एच.पी.79-4037) हरिपुरधार…