सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड कुनिहार की ग्राम पंचायत बखालग के प्रधान पद के लिए सुरेंदर कुमार 39 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए जितेन्द्र कुमार 61 मतों से विजयी घोषित किए गए। ग्राम पंचायत बड़ोग के लिए इंद्र लाल 55 मतों से प्रधान पद तथा धर्म सिंह 131 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए। ग्राम…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड सोलन की ग्राम पंचायत आंजी के प्रधान पद के लिए रविन्द्र दत्त 17 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए राकेश ठाकुर 31 मतों से विजयी घोषित किए गए। ग्राम पंचायत बसाल के लिए ऋचा 54 मतों से प्रधान पद तथा अभिलाष वर्मा 198 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए। ग्राम पंचायत…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम आज घोषित कर दिए गए। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट सपरून वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नीलम ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी अर्चना ठाकुर को 164 मतों से पराजित किया। अर्चना ठाकुर को 530, नीलम को 694 तथा नोटा को 09 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1233 रहा। वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुषमा…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार ने की। डॉ. अमित रंजन तलवार ने तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों तथा अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है। उन्होंने तंबाकू सेवन से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक दुष्प्रभावों तथा इसके प्रारंभिक लक्षणों के बारे में भी विद्यार्थियों…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन-2026 के अंर्तगत ज़िला सोलन में आज अंतिम चरण के निर्वाचन में कुल 83.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि आज सोलन ज़िला की कुल 82 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि इन ग्राम पंचायतों में कुल 107652 मतदाताओं में से 90272 मतदाताओं ने आज मतदान किया। कुल 54837 पुरुष मतदाताओं में से 45587 तथा कुल 52815 महिला मतदाताओं में से 44685 ने मतदान किया। सोलन ज़िला में कुल मत…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के चुनाव में 89 ग्राम पंचायतों के 515 वार्डों के लिए आज हुए मतदान में कुल 86.25 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है, जिसमें 86.03 प्रतिशत पुरुष मतदाता तथा 86.50 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतिम चरण के चुनाव में आज 01 लाख, 16 हजार, 379 मतदाताओं में से 01 लाख, 381 मतदाताओं ने मतदान किया है। उन्होंने बताया कि विकास खंड नाहन की 09 ग्राम पंचायतों में 86.66 प्रतिशत…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर निगम सोलन की मतगणना से पहले ज़िला प्रशासन द्वारा आज यहां मतगणना पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। पूर्वाभ्यास की अध्यक्षता ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की। मनमोहन शर्मा ने कहा कि पूर्वाभ्यास का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी प्रकार से सम्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि 17 मई, 2026 को हुए चुनाव में 17 वार्डों के लिए मतदान सम्पन्न हुआ था और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 31 मई, 2026 को मतगणना की जाएगी। ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने व्यवस्थित एवं सुचारु मतगणना के दृष्टिगत…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया विकास खंड नाहन की 9 ग्राम पंचायतें जिसमें ग्राम पंचायत पंजाहल में प्रधान पद के लिए ललिता तथा उप-प्रधान शेर जंग, बनकला में प्रधान चेतना तोमर तथा उप-प्रधान अनिता देवी मातर में प्रधान रीता देवी तथा उप-प्रधान अली हसन, मोगीनन्द में प्रधान निखिल तथा उप-प्रधान मोहम्मद इस्लाम, बर्मा पापडी में प्रधान बलदेव तथा उप-प्रधान सोमनाथ, क्यारी में प्रधान पदम सिहं तथा उप-प्रधान प्रकाश चन्द, बनेठी में प्रधान प्रेम पाल तथा उप-प्रधान संजीव कुमार, सैन की सैर में प्रधान संदीप कुमार तथा उप-प्रधान बाबू…