चंबा, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष से तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का जिला स्तर पर शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान चंबा पुलिस के तत्वावधान में नशीले एवं मादक पदार्थों के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी और जागरूकता को लेकर सक्षम अभियान का भी शुभारंभ किया। मुकेश रेपसवाल ने बताया कि तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत जिला में 8 दिसंबर तक पूर्व चयनित 30 जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समयावधि में जिला के विभिन्न 400 शिक्षण संस्थानों तथा 30 गांव…
Author: Himachal Varta
कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से सम्बद्ध मन्नत कला मंच ने गुरुवार को लोगों को नुककड़ नाटकों के जरिये जागरूक किया I राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान समर्थ के तहत कला केंद्र तथा प्रदर्शनी मैदान में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया I नुक्कड़ नाटकों के जरिये आपदा जोखिम न्यूनीकरण और आपदा पूर्व तैयारी के महत्व को दर्शाया। कलाकारों ने भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, असुरक्षित निर्माण और आग जैसी आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक…
कुल्लू, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- जिला कुल्लू में मानसून के दौरान आई प्राकृतिक आपदा के उपरांत राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु उपायुक्त कुल्लू, तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों अधिकारियों ने जिला में राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की। बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अश्वनी कुमार, एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर, एनएच, विद्युत , लोक निर्माण, जलशक्ति, उद्यान, कृषि, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। एसडीएम मनाली रमन कुमार, एसडीएम आनी लक्ष्मण…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला में स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण के तहत विभिन्न प्रोजेक्ट की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट 3 दिन के भीतर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रोजेक्ट स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से सम्बंधित शेष राशि जल्द से जल्द जमा करवाएं ताकि विकास कार्यों को धरातल पर उतरा जा सके और प्रभावित लोगों को राहत प्रदान की जा सके। उपायुक्त आज यहाँ स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे। बैठक में कूट हाइड्रो…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर 13 अक्टूबर, 2025 को आयोजित किये जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम में मंच, बैठने की व्यवस्था, शामियाना, प्रदर्शनी, यातायात और अन्य विषयों पर अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि 13 अक्टूबर को आयोजित किये जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी इंचार्ज रजनी पाटिल, राजीव शुक्ला सहित देश व प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ…
शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की रिज मैदान पर स्थापित प्रतिमा के अनावरण को लेकर 13 अक्तूबर, 2025 को आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका आयोजन प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की स्मृति में किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- एसडीएम शशिपाल शर्मा ने वीरवार को यहां संयुक्त कार्यालय भवन में उपमंडल स्तर के अधिकारियों और विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके त्योहारी सीजन में सभी आवश्यक प्रबंधों को लेकर व्यापक चर्चा की। एसडीएम ने कहा कि आने वाले दस दिनों के दौरान दीपावली और अन्य त्योहारों के मद्देनजर उपमंडल के सभी बाजारों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष ऐहतियात बरतने की आवश्यकता है, ताकि इन सभी त्योहारों को सुरक्षित ढंग से मनाया जा सके। बैठक में उपमंडल के विभिन्न व्यापारिक स्थलों पर पटाखों की बिक्री हेतु सुरक्षित स्थान चिह्नित…
किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के रक्छम गांव में 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवन तथा 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशु औषधालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बौद्ध सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सीमांत एवं दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और पशुपालन जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही…