चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचन्द शर्मा ने कहा कि परिवहन विभाग सीधे तौर पर जनसाधारण से जुड़ा हुआ है। विभाग पर प्रतिदिन प्रदेश के लाखों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की अहम जिम्मेदारी है। इसलिए विभाग में बसों या कर्मचारियों की कमी के कारण प्रदेशवासियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। श्री मूलचन्द शर्मा आज यहां परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को विभाग के वाणिज्यिक और रेगुलेटरी विंग में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि…
Author: Himachal Varta
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर अमरीका के राष्ट्रपति श्री डोनल्ड ट्रंप और प्रथम महिला श्रीमती मेलानिया ट्रंप 24-25 फरवरी 2020 को भारत की राजकीय यात्रा पर आयेंगे। राष्ट्रपति श्री ट्रंप की यह भारत की पहली यात्रा होगी। इस दौरे के अवसर पर, राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला नई दिल्ली तथा गुजरात के अहमदाबाद में कई सरकारी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा भारतीय समाज के विभिन्न हिस्सों से बातचीत करेंगे। भारत और अमरीका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी विश्वास, साझा मूल्यों, परस्पर सम्मान एवं समझदारी पर आधारित है, जो दोनों देशों के लोगों के बीच निकटता एवं मित्रता…
शिमला। 34वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला-2020 में रविवार को थीम स्टेट हिमाचल प्रदेश द्वारा अनफोरगेटेबल हिमाचल थीम पर फैशन शो आयोजित किया गया। शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप और प्रदेश के मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची तथा हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव (पर्यटन) विजय वर्धन ने इस मौके पर दीप प्रज्वलित किया। हिमाचल प्रदेश के परिधानों व वेश-भूषा के लिए प्रसिद्ध ड्रेस डिजाइनर रितु बेरी ने फैशन शो को प्रस्तुत किय। फैशन शो को देखने भारी संख्या में पर्यटक व लोग पहुंचे। रितु बेरी देश-विदेश में अनेक फैशन शो आयोजित कर चुकी हैं। फैशन शो के मौके पर…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, जो रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं, ने आज यहां राजभवन से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री के सात वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन राज्य रेडक्राॅस द्वारा जिला रेडक्राॅस शाखाओं को भेजे गए हैं। इस अवसर पर राज्य रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर भी उपस्थित थीं। राज्यपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेडक्राॅस संघ की सहायता के लिए राज्य के 12 जिलों में स्थित जिला रेडक्राॅस शाखाओं द्वारा आपदा राहत सामग्री प्रदान की जा रही है। इस सहायता सामग्री में प्रभावित परिवारों के लिए तिरपाल, बर्तन आदि…
दो वर्ष की समयावधि में चयनित समस्त ग्रामों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवा कर आदर्श ग्राम बनाया जाएगा नाहन। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के द्वितीय चरण में जिला सिरमौर के 15 गांव को आदर्श ग्राम बनाने के लिए 3 करोड़ की राशि व्यय कि जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी। उन्हाेंने बताया कि इस योजना में जिला के संगडाह खण्ड के 7 गांव में जिनमें चौकर, भवाई,चाडना, भाटगढ़, गनोग, जामुकोटी, माईना घडेल व शिलाई खण्ड की 2 ग्राम जिनमें अजरोली, मानल तथा राजगढ खण्ड के 02 ग्राम जिनमें नईनेटी, भानत और नाहन खण्ड की 03 ग्राम जिनमें नाहन,…
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार करेगे जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता नाहन। शिलाई निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत अश्याडी में आगामी 12 फरवरी, 2020 को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार करेंगे। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ0 आर0के0 परूथी ने बताया कि इस जनमंच कार्यक्रम में शिलाई विधान सभा क्षेत्र की दस पंचायतें जिनमे कोटि-उतरोउ, कोटा पाब, क्यारी गुन्डाह, मिल्लाह, बकरास, पाबमानल, नाया, कुहन्ट और शिलाई ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है और इस मौके पर लोगों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।…
धर्मशाला में फसल विविधिकरण का किसानों की आय और खाद्य सुरक्षा पर प्रभाव विषय पर अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित धर्मशाला/शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुना करने के उद्देश्य से राज्य सरकार किसान संगठनों और स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, कृषि विविधिकरण योजनाओं को लागू करने और मूल्यवर्धन आदि पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। मुख्यमंत्री आज धर्मशाला में फसल विविधिकरण का किसानों की आय और खाद्य सुरक्षा पर प्रभाव विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला का आयोजन प्रदेश के कृषि विभाग ने किया।…
शिमला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज यहां कहा कि भारत सरकार से ई-मेल पर नोवेल कोरोना वायरस से बचाव की चेतावनी मिलने के तुरंत बाद राज्य के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इससे बचाव और नियंत्रण संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। विपिन सिंह परमार ने कहा कि जन साधारण के लिए बचाव के उपाय स्वास्थ्य विभाग की वैबसाईट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को परामर्श दिया जाता है कि अपने हाथों को साबुन से बार-बार और कम से कम 20 सेकिंड तक धोएं। साबुन और पानी उपलब्ध…