शिमला। महिला सुरक्षा विषय पर पांच दिवसीय कार्यशाला अभियोजन निदेशालय शिमला द्वारा आयोजित की गई है। इस कार्यशाला का शुभारंभ आज हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डाॅ. डेजी ठाकुर ने किया। पांच दिवसीय इस कार्यशाला में प्रदेश भर के जिला न्यायवादी, उप-जिला न्यायवादी और सहायक जिला न्यायवादियों को महिला प्रताड़ना व सुरक्षा से जुड़े मामलों जैसे शारीरिक शोषण, पीड़िता को मुआवजा, गवाहों की सुरक्षा, साईबर क्राईम, फाॅरेंसिक साईंस, महिला तस्करी सहित अन्य विभिन्न मामलों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डाॅ. डेजी ठाकुर ने कहा कि महिलाओं से जुड़े विभिन्न मामलों की जांच विभिन्न जांच एजेंसियों को…
Author: Himachal Varta
चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल ने बताया कि प्रदेश के उच्चतर शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों में पढऩे की आदत विकसित करने के लिए ‘रीडिंग मिशन-हरियाणा’ अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत राज्य की स्टेट यूनिवर्सिटीज, गवर्नमैंट एवं गवर्नमैंट-एडिड कालेजों में पुस्तक-समीक्षा पर चर्चा तथा मॉस-लेवल पर समाचार-पत्र या पुस्तक पढऩे का समय निर्धारित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि पुस्तकें पढऩे से व्यक्ति की समतावाद, सहिष्णु व न्याय करने की प्रक्रिया में वृद्धि होती है तथा सामाजिक मूल्यों का विकास होता है। ऐसे में अगर रीडिंग पर फोकस किया जाए तो विद्यार्थियों के…
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 6 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मेवात विकास एजेंसी, नूंह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनीता यादव को हिपा, गुरुग्राम का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है। नूंह के उपायुक्त श्री पंकज को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा मेवात विकास एजेंसी, नूंह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। नगर निगम, यमुनानगर के आयुक्त श्री श्याम लाल पूनिया को चरखी दादरी का उपायुक्त लगाया गया है। दादरी के उपायुक्त श्री धर्मवीर सिंह को शिवालिक विकास एजेंसी, अंबाला का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। नागरिक…
चंडीगढ़। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज थाना सीटी-2 जि़ला बरनाला में तैनात ए.एस.आई. सुरिन्दरपाल सिंह को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता जसवीर कौर निवासी ढिल्लों नगर, जि़ला बरनाला की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उक्त ए.एस.आई. द्वारा उसे एक केस में अदालत से ज़मानत दिलाने में मदद करने के बदले एक लाख रुपए की माँग की गई है और सौदा 50,000 में तय हुआ है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की…
चंडीगढ़। सरबत सेहत बीमा योजना के अंतर्गत ई-कार्ड बनाने के लिए लाभपात्रियों की बायोमैट्रिक के लिए फिंगरप्रिंट लेने में असफल स्कैनरों सम्बन्धी रिपोर्टों का गंभीर नोटिस लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने फिंगरप्रिंट स्कैनर के असफल होने की सूरत में समूह सिविल सजनों को लाभपात्रियों को रजिस्टर करने के लिए सभी सूचीबद्ध अस्पताल में पहले ही लगाए आईरिस स्कैनरों सम्बन्धी लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिए हैं। स. बलबीर सिंह ने बताया कि लाभपात्री दो प्रक्रियाओं के प्रयोग के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं जबकि सरबत सेहत बीमा योजना के लिए बनाए गए सॉफ्टवेयर…
पंजाबी मातृभाषा को समर्पित फि़ल्म फेस्टिवल आई.के.जी. पी.टी.यू कपूरथला में 16-17 मार्च को करवाया जाऐगा चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा पहला दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फि़ल्म फेस्टिवल 16 और 17 मार्च, 2020 को आई.के.जी.पी.टी.यू कपूरथला में करवाया जायेगा। आज यहाँ पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब फि़ल्म प्रोड्यूसर एसोसिएशन, एस.ए.एस. नगर मोहाली और नॉर्थ जोन फि़ल्म और टी.वी. कलाकार एसोसिएशन, मोहाली के प्रतिनिधियों के साथ हुई मीटिंग के दौरान यह फ़ैसला लिया गया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में…
चंडीगढ़। विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा मार्केट कमेटी लुधियाना में तैनात ऑक्शन रिकॉर्डर-कम-सुपरवाइजऱ हरी राम को 15 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी ऑक्शन रिकॉर्डर को शिकायतकर्ता साजन वधवा, निवासी सिविल लाईनज़, जि़ला लुधियाना की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार किया गया। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि उसकी राजा लकशन नाम की कंपनी जो नयी सब्ज़ी मंडी लुधियाना में स्थित है। व्यापार सम्बन्धी रोज़मर्रा की सब्जियों की गाड़ीयाँ आती हैं। इन गाड़ीयों में जो माल…
नाहन। जिला सिरमौर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से 8 से 23 फरवरी 2020 तक विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने लाभार्थियों से अपील कि वे 15 दिनों के भीतर अपनी बैंक शाखा मेे संपर्क करें जहाँ उनके पास केसीसी खाते का लाभ उठाने के लिए जमा खाता है, जिन…