कोरोना वायरस की जानकारी के लिए विभाग की हेल्पलाईन नम्बर 104 पर करें सम्पर्क नाहन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आज कोरोना वायरस के सन्दर्भ में मुख्य चिकित्सा अधकारी कार्यालय में बैठक का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधकारी डा0के0के0 पराशर ने की। इस बैठक में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में अभी तक जिला सिरमौर के चीन से 15 व्यक्ति ही आए है जिनमें अभी तक कोरोना वायरस के किसी प्रकार का कोई भी लक्षण नही पाए गए है। उन्होंने बताया कि चीन से आए सभी व्यक्तियों को 28 दिनों तक एहतीयात के तौर पर…
Author: Himachal Varta
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा घटक है, जिसके कारण लोकाचार के निर्माण के साथ-साथ राष्ट्रीय विकास और सुरक्षा के लिए राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थान तैयार होते हैं। वह आज पंजाब राज्य के मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा में वैश्विक मानवता, वैज्ञानिक उत्सुकता, ज्ञान, अध्यात्म आदि का समावेश आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति प्रेम और उत्साह के माध्यम से वांछित उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और पहले दिन से ही बिना किसी प्रतिशोध की राजनीति के इस दिशा में कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह बात आज हरियाणा के पंचकुला में एक इलैक्ट्राॅनिक न्यूज चैनल के संवाद कार्यक्रम के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए ‘श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के गठन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे देश तथा विदेश में रह रहे करोड़ो लोगों की…
शिमला/सूरजकुंड। 34वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला थीम राज्य हिमाचल प्रदेश ने शिल्प मेला मैदान को ब्रांड हिमाचल प्रदेश के रंगों से भर दिया है। राज्य की पर्यटन क्षमता को इस शिल्प मेला में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है। शिल्प मेले में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों, अनछुए क्षेत्रों को अंतरराष्ट्रीय मंच मंच उपलब्ध करवाया गया है। मेले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटक सूचना केंद्र एवं प्रदर्शनी स्टाॅल स्थापित किए गए हैं। मेले का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया और उन्होंने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के साथ हिमाचल पर्यटन…
शिमला। पोंग झील वन्य प्राणी अभ्यारण्य प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण स्थलों मेंएक है। इस झील और आसपास के क्षेत्र सौ से अधिक प्रवासी व स्थानीय प्रजातियों के लाखों पक्षियों का गंतव्य है। इसी कारण, पोंग डैम झील बर्ड वाॅचर, शोधकर्ताओं, विशेषज्ञों और पर्यटकों के घूमने एवं शोध के लिए लोकप्रिय स्थानों मेंएक बन गया है। पक्षियों के संरक्षण के मुद्दों पर स्थानीय लोगों, छात्रों, युवाओं और पर्यटकों को शिक्षित और संवेदनशील बनाने के लिए पहली बार अभ्यारण्य क्षेत्र के नगरोटा सूरियां में एक पक्षी महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के प्रमुख आकर्षण बर्ड वाॅचिंग, बर्ड रिंगिंग, बोट टूर…
चंडीगढ़। पांच बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ, हरियाणा पुलिस ने 2 और 3 फरवरी की रात को कैथल में हुई 7 लाख रुपये की लूट की घटना को सुलझा लिया है। पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त वाहन, 7 लाख रुपये नकद व लूटी गई कार भी बरामद की है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना को तीन दिन के भीतर सुलझाते हुए पुलिस ने महादेव कॉलोनी कैथल निवासी गौरव, प्रवीण उर्फ सोनू और संदीप, निवासी हरिपुरा, मोहित उर्फ मोनी निवासी मालखेडी और अशोक (शिकायतकर्ता का करीबी दोस्त), खुराना रोड, कैथल को…
चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में सुरक्षा संबंधित सभी प्रबन्धों के लिए आउटसोर्सिंग आधार पर कुल 1518 होमगार्ड जवानों को लगाया जाएगा। इससे पहले प्रदेश के सभी सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला अस्पतालों में 1652 होमगार्ड जवानों को लगाने की स्वीकृति दी गई है। श्री विज ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्रों की तरह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में होमगार्ड लगाने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है, जिसके लिए आगामी कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद राज्य के सभी सरकारी…
नाहन। हिमाचल प्रदेश सरकार पत्रकारों को हरियाणा सरकार की तर्ज पर सुविधाऐं प्रदान करने के लिए गंभीर नहीं है । यह बयान हिमाचल प्रदेश पत्रकार महासंघ के महासचिव एसपी जैरथ ने वीरवार को जारी करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों को नाम मात्र की सुविधा दी जा रही है और इसके बावजूद भी प्रदेश में कार्यरत सभी पत्रकार सरकार का गुणगान करने में कोई कसर नहीं छोड़ते है। उन्होने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से पत्रकार संघ हरियाणा की तर्ज पर सुविधाऐं प्रदान करने की मांग कर रहे हैं परंतु सरकार ने कभी पत्रकारों के हित में कभी…