Author: Himachal Varta

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट और उन्हें नव वर्ष की शुभाकामनाएं दीं। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सूचना आयुक्त नरेन्द्र चैहान, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी, रेरा के अध्यक्ष डाॅ. श्रीकांत बाल्दी, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की सदस्य डाॅ. रचना गुप्ता, विश्वविद्यालयों के कुलपति, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और नगर के गणमान्य लोगों ने राजभवन जाकर राज्यपाल को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। बंडारू दत्तात्रेय ने शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कामना की कि नव वर्ष-2020 प्रदेश के लोगों के जीवन में उत्साह, खुशी और समृद्धि…

Read More

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नववर्ष पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिए बधाई दी. उन्होंने लिखा, ”2020 आपके लिए शानदार हो। यह वर्ष आनंद और समृद्धि से परिपूर्ण हो। सभी स्वस्थ्य रहें और सभी की आकांक्षाएं पूरी हों। आप सभी को वर्ष 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं.”

Read More

औद्योगिक एसोसिषन के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त राज्य कर व आबकारी ने की बैठक नाहन। उपायुक्त राज्य कर व आबकारी कुल भूषण गौतम ने राज्य कर व आबकारी कार्यालय नाहन में औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब की औद्योगिक एसोसिशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की इस बैठक में जी.एस.टी. अधिनियम के अतंर्गत रिटर्न भरनेए आई.टी.सी. क्लेम के नए प्रावधानों व नए रिटर्न फार्म परीक्षणए ई.वे बिल तथा जी.एस.टी. रिफण्ड व अन्य नए प्रावधानों संबंधी जानकारी दी गई। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि राज्य कर व आबकारी कार्यालय में रिटर्न फाईलिंग बूथ बनाया गया…

Read More

विपिन सिंह परमार ने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र व 43 लाख से निर्मित पीएचसी भवन का किया शुभारंभ नाहन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार ने आज ग्राम पंचायत बियोंग में नए आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र व चाडना में 43 लाख रूपये की लागत से बने पीएचसी के नए भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला सिरमौर में आयुर्वेद विभाग के 90 स्वास्थ्य संस्थान रोगियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहे है, जिनमें एक जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय नाहन जहां पर 20 बिस्तरों व आयुर्वेदिक चिकित्सालय पांवटा साहिब में 10 बिस्तरों की…

Read More

शिमला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने आज यहां बताया कि जो परिवार पहले चरण में हिम केयर योजना के अंतर्गत कार्ड नहीं बनावा पाए थे उनके लिए 1 जनवरी, 2020 से दोबारा पंजीकरण प्रक्रिया आरम्भ की जा रही है जो 31 मार्च, 2020 तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के पास हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन के कार्ड हैं और इन कार्डों का हिमकेयर योजना के अंतर्गत नवीनीकरण भी करवाया है, उन्हें भी इस अवधि में अपने कार्ड का नवीनीकरण करवाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिन परिवारों ने हिमकेयर में 1 जनवरी,…

Read More

शिमला। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के वरिष्ठ संपादक विनोद भारद्वाज आज सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने विभाग में विभिन्न पदों पर 30 वर्षों से अधिक अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने 1 जनवरी, 1989 में बतौर सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी पदभार संभाला था। वर्तमान में वह प्रदेश सरकार के गिरिराज सप्ताहिक और हिमप्रस्थ पत्रिका में वरिष्ठ संपादक के रूप में सेवाएं दे रहे थे। सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन ने विनोद भारद्वाज की विभाग को दी गई मूल्यवान सेवाओं को याद किया तथा…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश सरकार का साप्ताहिक गिरिराज कैलेंडर-2020 जारी किया है। इस कैलेंडर में जिला लाहौल-स्पीति की प्रसिद्ध चंद्रताल झील का मनोरम दृश्य दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिराज साप्ताहित एक ऐसा समाचार पत्र है जो प्रदेश के लोगों को राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के अतिरिक्त प्रदेश की रीतिरिवाजों और परम्पराओं की जानकारी भी प्रदान करता है। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरंबद सिंह ब्रसकोन, वरिष्ठ संपादक गिरिराज विनोद भारद्वाज और संपादक वेद प्रकाश सहित अन्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Read More

शिमला। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह की अध्यक्षता में आज चण्डीगढ़ में हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम (एचपीजीआईसी) और हिमाचल प्रदेश राज्य उद्योग विकास निगम (एचपीएसआईडीसी) लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (बीओडी) की बैठक हुई। उद्योग मंत्री ने निगमों के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एचपीजीआईसी ने वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान 5.65 करोड़ रुपये तथा एचपीएसआईडीसी ने 13.92 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है। बीओडी ने इस अवसर पर दोनों निगमों के नियमित कर्मचारियों और पेंशनधारकों को महंगाई भत्ता जारी किया। बीओडी ने सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत प्रदेश आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास कार्य…

Read More