शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार आबकारी कर संग्रहण के माध्यम से राजस्व बढ़ाने पर विशेश जोर दे रही है। राज्य सरकार ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान 1425 करोड़ रुपये आबकारी टैक्स का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसके मुकाबले 1500 करोड़ रुपये एकत्रित किए गए। इस वित्त वर्ष 1625 करोड़ रुपये का आबकारी टैक्स एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके मुकाबले अभी तक 1800 करोड़ रुपये का कर एकत्र किया जा चुका है। मुख्यमंत्री आज मण्डी के विपाशा सदन में आबकारी लाईसेंस धारकों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जय…
Author: Himachal Varta
शिमला। कृषि, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. रामलाल मार्कंडा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमेटिड को जनजातीय उप योजना के तहत नियमित रूप से धन उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। यह बात उन्होंने आज यहां सचिवालय में जनजातीय क्षेत्रों में सड़क सुविधा और विद्युत आपूर्ति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को शरद ऋतु के दौरान जनजातीय क्षेत्रों में सुचारू रूप से विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोंगटोंग पाॅवर हाउस के…
शिमला। राज्य सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए राज्य बजट तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। बजट को और अधिक लोक केन्द्रित बनाने के उद्देश्य से बजट में समाज के विभिन्न हितधारकों की सहभागिता तथा विचारों का समावेश आवश्यक है। इसलिए सरकार ने आम जनता, उद्योगों, व्यापारिक तथा कृषक संगठनों से बजट के लिए सुझाव आमंत्रित किए हैं। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि बजट के लिए सुझाव 5 जनवरी, 2020 तक budgetidea.hp@gmail.com पर ई-मेल किए जा सकते हैं। इन्हें पत्र के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) के कार्यालय को भी भेजा जा…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए मल (सीवरेज) शुल्क को 25 प्रतिशत कम किया जाएगा। जून, 2005 की अधिसूचना के अनुसार वर्तमान में सीवरेज शुल्क पानी के बिल का 50 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने मण्डी के सेरी मंच से एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की। आज के अपने मण्डी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 167 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशीला रखी और उद्घाटन किए। उन्होंने कहा कि दो वर्ष का यह सेवाकाल सुशासन, नवाचार और जनसेवा को समर्पित रहा है। प्रदेश में नई सोच के साथ विकास…
शिमला। वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि रायसन-ब्यासर-भेखली-रामशिला सड़क के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के माध्यम से लगभग 33 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इससे क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग इसकी टेंडर प्रक्रिया अतिशीघ्र पूरी करेगा। रविवार को मनाली के सर्किट हाउस में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ चर्चा के दौरान वन मंत्री ने यह जानकारी दी। गोविंद सिंह ने बताया कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों के लिए भी करोड़ों की…
शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि राजधानी शिमला एवं प्रमुख पयर्टन स्थल शिमला फोर लेन से सवा साल में जुड़ जाएगा। इसी तरह मनाली के लिए भी फोर लेन का कार्य डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। रविवार को शिमला में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए 3490 बीघा भूमि चिह्नित की गयी है। इसके लिए ओएलएस सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बनने से हिमाचल में हवाई कनेक्टिविटी अच्छी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। साथ ही उन्होंने यह…
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। चौधरी चरण सिंह को उनकी जयंती पर याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भी मेहनती किसानों के अधिकारों की रक्षा करने की बात सामने आई, तो वे मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने हाशिए पर खड़े लोगों के सशक्तिकरण के लिए भी अथक प्रयास किया। वह भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में भी सबसे आगे रहे।
नाहन। बीते कल आरक्षी अजय कुमार ने थाना संगढाह मे मामला दर्ज करवाया की जब यह हरिपूरधार में रविवार को समय करीब 2 बजे दिन में आरक्षी अशोक कुमार के साथ हरीपुरधार बाज़ार में यातायात ड्यूटी पर मौजूद था तो बाज़ार में सड़क के बीच एक गाड़ी नं. HP79 -0768 खड़ी थी जिस में कोई चालक नहीं था। जिसके कारण बाज़ार में जाम की स्थिति बनी हुई थी तथा यातायात प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस कारण जब इसने आवाज लगा कर कहा की गाड़ी का मालिक कौन है, कृपया अपनी गाड़ी हटा ले। तभी अचानक एक व्यक्ति…