Author: Himachal Varta

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-श्री ब्राह्मण सभा की राजगढ़ इकाई के सौजन्य से रविवार को शिरगुल देवता के मंदिर परिसर   में भगवान परशुराम की जंयती धूमधाम से मनाई गई । इस मौके पर भगवान परशुराम, माता श्रीरेणुकाजी और जमदग्नि ऋषि के चित्र पर लोगों ने  फूलमालाएं अर्पित की गई तथा मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया । इस मौके पर लोगों में प्रसाद वितरित किया गया श्री ब्राह्मण सभा की राजगढ़ इकाई के अध्यक्ष हरदेव भारद्वाज ने लोगों को परंशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास…

Read More

राजगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला स्तरीय बैशाखी मेला राजगढ़ के सफल आयोजन और शांतिपूर्वक ढंग से  संपन   होने पर एसडीएम राजगढ़ और मेला समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों को  बधाई दी है । उन्होने मेले के सफल आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने के लिए राजगढ़ क्षेत्र की जनता, व्यापार मंडल, स्थानीय नगर पंचायत, मेला समिति के सभी पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों , विज्ञापनदाताओं,  परोक्ष व अपरोक्ष में अपना सहयोग देने वाले सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया गया है । उन्होने कहा कि यह पारंपरिक मेेला लोगों के सहयोग से, लोगों…

Read More

श्री रैणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एस पी जैरथ):- तीर्थ श्री रेणुकाजी में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का शुभारंभ भव्य देवपालकी शोभायात्रा के साथ हुआ। अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर भृगुकुल नंदन भगवान परशुराम अपनी माता श्री रेणुकाजी का आशीर्वाद लेने कटाह-शीतला से ददाहू पहुंचे।ददाहू तहसील प्रांगण से शुरू हुई शोभायात्रा में रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने देवपालकी को कंधा देकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र “जय परशुराम” के जयघोष से गूंज उठा। शोभायात्रा ददाहू बाजार से होती हुई रेणुकाजी झील की ओर बढ़ी, जहां श्रद्धालुओं ने स्थान-स्थान पर माथा टेककर…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-शुक्रवार देश शाम करीब 8:00 बजे नाहन शहर के बीचो बीच गन्नूघाट में उस समय अफरा तफरी मच गई जब यहां एक ढाबे पर रखे  सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते है आग फैल गई और तुरंत मौके पर मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। गनीमत यह रही की आग की इस घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कुछ समय के भीतर आग पर काबू पाया।मौके पर पहुंची लीडिंग फायरमैन राजेश कुमार ने बताया कि सूचना के तुरंत…

Read More

 सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं प्राप्त स्पष्टीकरण के अनुरूप  निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी तथा उपमण्डलाधिकारी कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह ने नायब तहसीलदार, उप तहसील परवाणू की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। यह समिति नगर परिषद परवाणू के वार्ड नम्बर 04 से जा चुके मतदाताओं की जांच पड़ताल कर रिपोर्ट प्रेषित करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यह जानकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी तथा उपमण्डलाधिकारी कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की 18 मार्च, 2026 को जारी अधिसूचना के निर्देशानुसार नगर परिषद परवाणू…

Read More

सोलन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)पंचायती राज संस्थाओं के आम निर्वाचन-2026 की तैयारी के दृष्टिगत एक ज़िला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रभावी समन्वयन एवं अनुश्रवण सुनिश्चित हो सके। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि निर्वाचन सम्बन्धित सूचना प्राप्त एवं प्रेषित करने, मतदान सम्बन्धित गतिवधियों के अनुश्रवण, क्षेत्रीय स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संचार बनाए रखने तथा निर्वाचन अवधि में प्राप्त विभिन्न मामलों का त्वरित निवारण सुनिश्चित बनाने के लिए यह नियंत्रण कक्ष सतत् कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला नया बाजार स्थित संजू जनरल स्टोर का है, जहाँ कल दिन-दहाड़े एक शातिर युवक ने बड़ी सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुआ। उसने दुकानदार से कुछ सामान मांगा और जैसे ही दुकानदार सामान लेने के लिए पीछे की ओर मुड़ा, युवक ने मौका पाकर गल्ले पर हाथ साफ कर दिया। शातिर चोर ने…

Read More

नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर शमशेर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला में कार्यरत प्रवासी मजदूर जिनके पास स्थाई गैस कुनैक्शन नहीं है उनकी सुविधा के लिए उन्हें 5 किलोग्राम के वाणिज्य गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इन सिलेंडरों की प्राप्ति के लिए प्रवासी मजदूर अपने कार्यक्षेत्र की निकटतम गैस एजैंसी के पास अपना आवेदन करने के उपरांत गैस सिलेंडर प्राप्त करना होगा। उन्होंने जिला में कार्यरत प्रवासी मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि वह संबंधित गैस एजेंसी में सम्पर्क कर…

Read More