सोलन( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निवारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में समय-समय पर आयोजित किए जा रहे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। । डॉ. शांडिल आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल की दूरदराज ग्राम पंचायत जधाणा के गांव कुफ्टू में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का उनके घर-द्वार…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि नगर पंचायत संगड़ाह के वार्डो का परिसीमन वर्ष-2026 में होने वाले नगर पालिका/नगर पंचायत के सामान्य निर्वाचन के लिए जन साधारण से कोई आक्षेप व सुझाव प्राप्त नही हुए है। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर पालिका निर्वाचन(वार्डांे का पुनर्गठन एवं आरक्षण) नियम 2015 के नियम 9(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2026 में होने वाले शहरी निकायों के निर्वाचन के लिए नगर पंचायत सगडांह के समस्त सात वार्डों के परिसीमन हेतू अतिंम प्राकाशन की अधिसूचना जारी कर दी गई हैं।…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चाड़ना में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान सामूहिक नकल करवाने के आरोप सामने आए हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव को लिखित शिकायत भेजी है। वीर सिंह और ज्ञान सिंह नामक स्थानीय निवासियों द्वारा भेजे गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में चल रही जमा दो की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है। शिकायत में प्रधानाचार्य और परीक्षा संयोजक पर भी बोर्ड के नियमों…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा ब्लॉक में पुलिस की स्पेशल टीम ने नशे के धंधे में लोगों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले बड़ीकामयाबी हासिल की और एक मामले में 14,640 नशीले कैप्सूल व 4800 टेबलट्स का जखीरा पकड़ा। पुलिस ने इस मामले में सहारनपुर निवासी 4 आरोपियों को धर दबोचा है। अदालत ने एक नामज़द आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिए हैं। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पांवटा में ने गुप्त सुचना के आधार पर पूर्व में आमिर पुत्र बुरहान निवासी कस्साबन मोहल्ला बेहट…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा खंड रोनहाट के चार विद्यालयों में जर्जर भवनों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। भवनों की खराब स्थिति के मद्देनजर गठित समिति ने स्कूलों के कमरों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति का आकलन किया। निरीक्षण समिति में उपनिदेशक शिक्षा राजीव ठाकुर, शिक्षा खंड अधिकारी रोनहाट नीलम ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल ठाकुर, समग्र शिक्षा के कनिष्ठ अभियंता मोहन सिंगटा, संबंधित विद्यालयों के एसएमसी अध्यक्ष, पाठशाला प्रभारी और कार्यालय अधीक्षक गगनदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।संयुक्त टीम ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला हकायना में दो कमरों, राजकीय…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला के समस्त बैंक लम्बित ऋण मामलों का निपटारा 31 मार्च तक पूर्ण करना सुनिश्चि बनाए। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति की 182वीं त्रैमासिक बैठक तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की 55वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोज़गार मिशन के तहत दिसम्बर, 2025 तक विभिन्न बैंकों में पंजीकृत 1180 स्वयं सहायता समूहों को 1730 करोड़ रुपए का ऋण उपलब्ध करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यूको बैंक ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षुओं के लिए…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के समावेशी विकास और कल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। विनोद सुल्तानपुरी आज परवाणु में विभिन्न विकासात्मक कार्यो का लोकार्पण करने के उपरान्त एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव को आत्मनिर्भर बनाए बिना प्रदेश का चहुंमुखी विकास नहीं किया जा सकता। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकार ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने पर…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 13 मार्च, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ. शांडिल 13 मार्च, 2026 को प्रातः 11ः40 बजे कंडाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत जधाणा के गांव कुफ्टू में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।