हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( राजन कुमार शर्मा) हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जितना प्रसिद्ध है, भौगोलिक रूप से उतना ही संवेदनशील भी है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य ने कई बड़े भूस्खलन, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ का सामना किया है। ऐसे में प्रदेश के लिए पर्यावरण आपदा प्रबंधन और सतत विकास केवल दो शब्द नहीं, बल्कि अस्तित्व की जरूरत बन चुके हैं। अत्यधिक और अनियमित वर्षा: जलवायु परिवर्तन के कारण कम समय में बहुत भारी बारिश होना (जैसे बादल फटना) आम हो गया है। पिछले तीन वर्षों में ही राज्य ने 66 से अधिक…
Author: Himachal Varta
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़कें विकास की जीवन रेखाएं हैं और प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। विक्रमादित्य सिंह आज सोलन के कसौली उपमण्डल में काणों के समीप धर्मपुर-सुबाथू-कठनी मार्ग के कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन 13 किलोमीटर लम्बे धर्मपुर-कठनी सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण कार्य के लिए लगभग 19 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं। लोक…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने का सर्वश्रेष्ठ साधन हैं। प्रदेश सरकार हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा 297 इलेक्ट्रिक तथा 250 डिजल बसे क्रय की जा रही है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन पहुंची 80 इलेक्ट्रिक बसों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह बस यात्रियों की सुविधा के अनुसार बनवाई गई है इस बस में 32 आरामदायक सीटे…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भारत सरकार के गृह मंत्रालय के जनगणना निदेशालय द्वारा संचालित जनगणना-2027 कार्यक्रम के तहत सिरमौर जिला में स्वगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने स्वयं ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना करते हुए पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज की और जिला के लोगों से भी इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि एक जून से 15 जून 2026 तक स्वगणना पोर्टल पर कोई भी नागरिक स्वयं अपना और अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वगणना एक विशेष सुविधा है,…
बिलासपुर, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड 05 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के नवीन ओपीडी परिसर के कक्ष संख्या 203 में बैठेगा। बोर्ड की कार्यवाही अंतिम लाभार्थी के चिकित्सीय परीक्षण तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिला मेडिकल दिव्यांगता बोर्ड की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा करेंगे। बोर्ड में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव गौतम, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. भूपेंद्र शर्मा, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत शर्मा, जनरल सर्जन डॉ. तरुण कुमार,…
ऊना, 2 जून. उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया के साथ सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में 15 जून को प्रदेशभर में राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में ऊना जिले में भी भूकंप, बदल फटने और वनाग्नि जैसे विभिन्न परिकल्पित आपदा परिदृश्यों के आधार पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन नगर परिषद के नव निर्वाचित पार्षदों 6 जून को शपथ दिलाई जाएगी। एसडीएम नाहन राजीव संख्यान में इस बाबत मीटिंग बुलाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इस दिन शपथ के बाद अगर कोरम पूरा हुआ तो नप अध्यक्ष का चुनाव भी कराया जा सकता है। अन्यथा दो या तीन दिन के भी अगली मीटिंग बुलाई जायेगी। इस मिटिंग में कोरम पूरा करने की शर्त नहीं होगी औऱ चुनाव होगा। कोरम पूरा करने के लिए 13 में से 10 सदस्यों का उपस्थित होना जरूरी है। चुनावी नतीजों के अनुसार नगर परिषद के…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के लिए ज़िला प्रशासन प्रतिबद्ध है। मनमोहन शर्मा आज यहां केन्द्रीय माध्यमिक बोर्ड के साथ सम्बद्ध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में एंटी चिट्टा जागरूकता अभियान के द्वितीय चरण के शुभारम्भ के उपरांत उपस्थित छात्रों, अध्यापकों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश में युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने और चिट्टा जैसे मादक पदार्थ के समूल नाश के लिए सघन अभियान कार्यान्वित किया जा…