ऊना, 2 जून. उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया के साथ सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में 15 जून को प्रदेशभर में राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में ऊना जिले में भी भूकंप, बदल फटने और वनाग्नि जैसे विभिन्न परिकल्पित आपदा परिदृश्यों के आधार पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन नगर परिषद के नव निर्वाचित पार्षदों 6 जून को शपथ दिलाई जाएगी। एसडीएम नाहन राजीव संख्यान में इस बाबत मीटिंग बुलाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इस दिन शपथ के बाद अगर कोरम पूरा हुआ तो नप अध्यक्ष का चुनाव भी कराया जा सकता है। अन्यथा दो या तीन दिन के भी अगली मीटिंग बुलाई जायेगी। इस मिटिंग में कोरम पूरा करने की शर्त नहीं होगी औऱ चुनाव होगा। कोरम पूरा करने के लिए 13 में से 10 सदस्यों का उपस्थित होना जरूरी है। चुनावी नतीजों के अनुसार नगर परिषद के…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने के लिए ज़िला प्रशासन प्रतिबद्ध है। मनमोहन शर्मा आज यहां केन्द्रीय माध्यमिक बोर्ड के साथ सम्बद्ध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में एंटी चिट्टा जागरूकता अभियान के द्वितीय चरण के शुभारम्भ के उपरांत उपस्थित छात्रों, अध्यापकों एवं अन्य को सम्बोधित कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश में युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने और चिट्टा जैसे मादक पदार्थ के समूल नाश के लिए सघन अभियान कार्यान्वित किया जा…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ज़िला सोलन में शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों को बैचवार आधार पर भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 03 से 09 जून, 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उप निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) सोलन ने दी। उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में शारीरिक शिक्षक के कुल 14 पद हैं। इनमें 06 पद अनारक्षित, 02 पद आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग, 02 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (अनारक्षित), 03 पद अनुसूचित जाति वर्ग (अनारक्षित) तथा 01 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग (अनारक्षित) के लिए है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को अपने गृह ज़िला में निर्धारित…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने यहां स्व गणना विकल्प का शुभारम्भ करते हुए सोलन ज़िला के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि इस माध्यम से ऑनलाईन सही जानकारी प्रस्तुत कर जनगणना महा अभियान में भागीदार बनें। मनमोहन शर्मा ने आज स्व गणना के माध्यम से ऑनलाईन अपना डाटा प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि जनगणना निदेशालय द्वारा प्रस्तुत स्व गणना विकल्प एक ऑनलाईन माध्यम है। इसके माध्यम से सभी नागरिक प्रथम जून से 15 जून, 2026 तक स्व गणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। मनमोहन शर्मा ने कहा कि…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया विकास खंड नाहन की 9 ग्राम पंचायतें जिसमें ग्राम पंचायत सतीवाला, में प्रधान पद के लिए तरूण तथा उप-प्रधान चन्दन सिंह, देवनी में प्रधान विक्रांत सिंह राणा तथा उप-प्रधान राम कुमार, नंगल सुकेती में प्रधान राम लाल तथा उप-प्रधान जगमाल, कौलावाला भूड में प्रधान कोमल राय तथा उप-प्रधान नाजिम खान, सुरला में प्रधान अनीता कुमारी तथा उप-प्रधान अश्वनी कुमार, देवका पुडला में प्रधान दीपिका चैहान तथा उप-प्रधान कमल कुमार , नवानी में प्रधान सुषमा देवी तथा उप-प्रधान राजेन्दर सिंह, नाहन में प्रधान…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पुलिस थाना पुरुवाला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रणबीर सिंह पुत्र जय चन्द निवासी गांव अम्बोया (चिलोई), डाकघर राजपुरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 29 मई को दोपहर के समय उनके बेटे तुषार ने फोन पर सूचना दी कि दिव्यांशु शटरिंग सामग्री से लदी एक पिकअप में रूदाणा जा रहा था, जो रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में दिव्यांशु पिकअप के नीचे दब गया।बताया गया कि…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर की ग्राम पंचायत गढ़खल सनावर के प्रधान पद के लिए पूर्णिमा शर्मा 59 मतों से तथा उप प्रधान पद के लिए लेखराज 138 मतों से विजयी घोषित किए गए। ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी के लिए गीता देवी 208 मतों से प्रधान पद तथा दिनेश 17 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए। ग्राम पंचायत…