सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि लोगों की आस्था का प्रतीक माँ शूलिनी मेला इस वर्ष भी परम्परागत रूप से 26, 27 व 28 जून, 2026 को आयोजित किया जाएगा। डॉ. शांडिल आज यहां माँ शूलिनी मेला के आयोजन के सम्बन्ध में शूलिनी मेला समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने संबंधित अधिकारियों को हर वर्ष की भांति पूजा स्थल व माँ शूलिनी की शोभायात्रा से सम्बन्धित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शोभा…
Author: Himachal Varta
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों ने प्रदेश की राजनीति से जुड़े अनेक अनुत्तरित प्रश्नों का स्पष्ट उत्तर दे दिया है। चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि हिमाचल प्रदेश की जनता वर्तमान कांग्रेस सरकार से पूरी तरह निराश और असंतुष्ट है तथा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। डॉ. बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उनका मंत्रिमंडल और कांग्रेस सरकार इन चुनावों को टालने के लिए हर संभव प्रयास करती रही। कभी पुनर्गठन,…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) वर्तमान प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर तथा स्वरोजगार प्रदान करने के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिला सिरमौर में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नाहन युवाओं को अनेकों व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। यूको आरसेटी सिरमौर में पिछले 03 वर्षों में ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग के 07 कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिनमें 166 युवतियों व महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है। गत तीन वर्षो में 72 महिलाओं ने अपना स्वयं का रोजगार सृजित कर लिया है जबकि अन्य 94 प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं रोजगार के लिए प्रयासरत है जिन्हें…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 (संशोधित) की धारा 79 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार ज़िला सोलन के उपमण्डलाधिकारी सोलन को पंचायत समिति सोलन, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट को पंचायत समिति कण्डाघाट, उपमण्डलाधिकारी कसौली को पंचायत समिति धर्मपुर, उपमण्डलाधिकारी अर्की को पंचायत समिति कुनिहार, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ को पंचायत समिति नालागढ़ तथा उपमण्डलाधिकारी बद्दी को पंचायत समिति पट्टा के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। आदेशों के अनुसार नियुक्त पीठासीन अधिकारी सम्बन्धित पंचायत समितियों के नव निर्वाचित सदस्यों को हिमाचल प्रदेश पचंायती…
हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( राजन कुमार शर्मा) हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जितना प्रसिद्ध है, भौगोलिक रूप से उतना ही संवेदनशील भी है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य ने कई बड़े भूस्खलन, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ का सामना किया है। ऐसे में प्रदेश के लिए पर्यावरण आपदा प्रबंधन और सतत विकास केवल दो शब्द नहीं, बल्कि अस्तित्व की जरूरत बन चुके हैं। अत्यधिक और अनियमित वर्षा: जलवायु परिवर्तन के कारण कम समय में बहुत भारी बारिश होना (जैसे बादल फटना) आम हो गया है। पिछले तीन वर्षों में ही राज्य ने 66 से अधिक…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सड़कें विकास की जीवन रेखाएं हैं और प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। विक्रमादित्य सिंह आज सोलन के कसौली उपमण्डल में काणों के समीप धर्मपुर-सुबाथू-कठनी मार्ग के कार्य का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन 13 किलोमीटर लम्बे धर्मपुर-कठनी सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण कार्य के लिए लगभग 19 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये हैं। लोक…
सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने का सर्वश्रेष्ठ साधन हैं। प्रदेश सरकार हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में निरन्तर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा 297 इलेक्ट्रिक तथा 250 डिजल बसे क्रय की जा रही है। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन पहुंची 80 इलेक्ट्रिक बसों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह बस यात्रियों की सुविधा के अनुसार बनवाई गई है इस बस में 32 आरामदायक सीटे…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भारत सरकार के गृह मंत्रालय के जनगणना निदेशालय द्वारा संचालित जनगणना-2027 कार्यक्रम के तहत सिरमौर जिला में स्वगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने स्वयं ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना करते हुए पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज की और जिला के लोगों से भी इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने बताया कि एक जून से 15 जून 2026 तक स्वगणना पोर्टल पर कोई भी नागरिक स्वयं अपना और अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वगणना एक विशेष सुविधा है,…