नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री पेजावर मठ के श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘श्री पेजावर मठ, उडुपी के श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी लाखों लोगों के मन मस्तिष्क में बने रहेंगे, जिनके लिए वह हमेशा मार्गदर्शक रहे। वह सेवा और अध्यात्म के शक्ति पुंज थे तथा सतत रूप से अधिक न्यायपूर्ण और दयालु समाज के लिए काम करते रहे। मैं अपने आपको धन्य मानता हूं कि मुझे श्री विश्वेश तीर्थ स्वामी जी से सीखने के कई अवसर प्राप्त हुए। गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर हमारी हाल की…
Author: Himachal Varta
नाहन। उपायुक्त राज्य कर व आबकारी, जिला सिरमौर स्थित नाहन कुल भूषण गौतम ने यह जानकारी देते हुए बताया की जो व्यापारी 6 महीने से रिटर्न नहीं भर रहे हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी तथा पंजीकरण को सुओ-मोटो के तहत रद्द कर दिया जायेगा। कुल भूषण गौतम ने बताया की उनके कार्यालय में जी एस टी प्रैक्टिशनर के साथ एक बैठक आयोजित की गयी जिसमे जी एस टी अधिनियम के अंतर्गत रिटर्न भरने, आई टी सी क्लेम के नए प्रावधानों व अन्य नए प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गयी। इसके अलावा इस सम्बन्ध में नए रिटर्न फॉर्म…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार, राज्य में श्रेष्ठ विद्युत आपूर्ति सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के आधारभूत ढांचे को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने बिजली बोर्ड में कनिष्ठ अभियंता के 270 पद, जूनियर ड्राॅफ्समैंन के 125 पद, विभिन्न तकनीकी कर्मचारियों के 2040 पद, जूनियर ऑफिस असिस्टैंट (आईटी) के 575 पद व लाॅ. ऑफिसर के 3 पदों को भरने…
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय शिमला। प्रदेश मंत्रिमण्डल की शनिवार को शिमला में आयोजित बैठक में प्रदेश सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया गया। मंत्रिमंडल ने प्रदेश सरकार को भरपूर सहयोग देने के लिए प्रदेश की जनता का भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग और हिमाचल प्रदेश कर्मचारी…
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के सभी अभियंताओं ने 28 दिसम्बर, 2019 को शिमला में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में इंजीनियर-इन-चीफ (प्रोजैक्टस) का स्थाई पद सृजित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इंजीनियर-इन-चीफ, आर.के. वर्मा, इंजीनियर-इन-चीफ (प्रोजैक्टस) बी.आर. धीमान, चीफ इंजीनियर शिमला जोन ललित भूषण और सभी जोनल मुख्य अभियंताओं ने कहा कि इस स्थाई पद के सृजित होने से विभाग में दक्षता, खास तौर पर कार्यों में गुणवत्ता नियंत्रण में और मद्द मिलेगी।
शिमला। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व विभाग ने राज्य में आपदा प्रबंधन के लिए बेहतर तैयारी व प्रतिक्रिया के लिए युवा स्वयंसेवियों की टाॅस्क फोर्स बनाने की योजना आरम्भ की है। इस योजना के तहत प्रभावी आपदा न्यूनीकरण के लिए हर पंचायत में कम से कम 10-15 स्वयंसेवियों के काडर का गठन कर उन्हें प्राथमिक चिकित्सा, खोज एवं बचाव कार्य के जीवनरक्षक कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। राज्य में प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप और भूस्खलन इत्यादि से निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर युवा स्वयंसेवियों की टाॅस्क…
उपायुक्त ने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित नाहन। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अतंर्गत पॉलीथीन हटाओं पर्यावरण बचाओं का नाहन विकास खण्ड स्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि 6 जून, 2020 तक सिरमौर को पूर्णता स्वच्छ बनाना हमारा लक्ष्य है, जिसके लिए उन्होंने सभी पंचायतों, महिला मण्डलों, नव युवक मण्डलों, स्वयं सहायता समूह से प्रशासन का सहयोग करने का आहवान किया। उन्होंने सभी पंचायतों से सिंगल यूज पॉलीथीन का इस्तेमाल न करने, पॉलीथीन बैंग की जगह कपड़े के बैंग…
नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल 30 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे नव निर्मित सैनवाला-सलानी सड़क का उदघाटन करने के पश्चात दोपहर 12 बजे निर्माणाधीन सलानी बांकाबाड़ा सडक का निरीक्षण करने के उपरान्त दोपहर 1 बजे निर्माणधीन सलानी पुल का निरीक्षण करेंगे तथा दोपहर 2 बजे निर्माणाधीन सलानी-त्रिलोकपुर सडक का निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. बिंदल 3 जनवरी, 2020 को प्रातः 11 बजे मनसा देवी माता मंदिर से मांदरिया तक निर्मित सड़क का उदघाटन करने के उपरान्त दोपहर 12ः30 बजे महीपुर से नैर सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे व जनसभा को…