शिमला। केन्द्रीय गृह मंत्री एवं राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां ऐतिहासिक रिज पर वर्ममान प्रदेश सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश देश के अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श बन कर उभरे। अमित शाह ने हर घर में गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने वाला पहला राज्य बनने पर हिमाचल सरकार और प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कदम…
Author: Himachal Varta
शिमला। प्रदेश सरकार ने आज यहां राइजिंग हिमाचल ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का पहला ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह आयोजित किया जसमें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह समारोह अपने-आप में ऐतिहासिक रहा क्योंकि प्रदेश सरकार ग्लोबल इन्वेटस्टर्स मीट के आयोजन के दो माह बाद ही इसे आयोजित करने में सफल रही। गृह मंत्री ने इस अवसर पर काॅफी टेबल बुक ‘सर्वोदय हिमाचल’ का विमोचन किया। अमित शाह ने इन्वेस्टर्स मीट के सफल आयोजन प्रदेश और उसके उपरान्त 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाओं का ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह आयोजित करने के लिए सरकार के प्रयासों…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शिमला के अनाडेल हवाई अड्डे पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केन्द्रीय वित्त एवं काॅर्पोेरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का भी स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
शिमला। मुख्य सचिव श्रीकान्त बाल्दी ने कहा कि शिमला जल प्रबन्धन निगम लिमेटिड की तकनीकी और प्रबन्धन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से हालैंड की एक कम्पनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है। वह आज यहां शिमला जन प्रबन्धन निगम लिमेटिड की बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ. बाल्दी ने एसजेपीएनएल के अधिकारियों को शिमला की तर्ज पर प्रदेश में अन्य शहरों को भी जल तथा मल सुविधा उपलब्ध करवाने की सम्भावना तलाश करने को कहा। शिमला जल प्रबन्धन निगम लिमेटिड को बजट की स्वीकृति भी प्रदान की गई। शिमला जिला की सुन्नी तहसील के शकरोड़ी से…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज न्यू शिमला में हिमाचल प्रदेश वोलेंटियर हैल्थ एसोसिएशन द्वारा संचालति किए जा रहे एकीकृत पुनर्वास केन्द्र का दौरा किया और वहां पर उपचारधीन युवाओं से बातचीत की। यह केन्द्र भारत सरकार के अनुदान से चलाया जा रहा है। राज्यपाल ने उपाचारधीन युवाओं को नशे तथा नशाखोरी की गतिविधियों में शामिल लोगों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं से इस केन्द्र में उपचार के उपरान्त अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने का सुझाव दिया। युवाओं ने राज्यपाल के समक्ष भविष्य में नशे से दूर रहने का संकल्प भी लिया। राज्यपाल ने इस केन्द्र…
चंडीगढ़। सूर्यग्रहण मेले में जहां देश के विभिन्न राज्यों के लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान और पूजा-अर्चना की तो वहीं पड़ोसी देशों के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में इस पुण्य के भागीदार बने। नेपाल से आए अमिपाल भंडारी और मनोज ने बताया कि उन्होंने पहली बार ब्रह्मसरोवर पर सूर्यग्रहण के अवसर पर स्नान किया है और उनके साथ परिवार के लगभग 25 सदस्य स्नान के लिए पहुंचे हैं। कंपकपंाती सर्दी के बावजूद उनके परिवार के सभी सदस्यों ने पूजा-अर्चना के साथ स्नान किया। पाकिस्तान की सीमा से सटे जम्मू-कश्मीर के सचेतगढ़ से आए शम्भूनाथ भी सूर्यग्रहण स्नान को लेकर काफी उत्साहित…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वर्तमान प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल के पूरा होने के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को यहां रिज पर आयोजित होने वाली मैगा रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश भर के लोगांे के साथ-साथ्ज्ञ प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी रैली में भाग लेंगे। इस रैली में भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय भाजपा नेता, मंत्रीगण और प्रदेश के पार्टी नेता भी इस अवसर पर उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि…
सिरमौर।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि सिरमौर जिला की संस्कृति और परम्पराएं बहुत समृद्ध हैं और जिला के लोगों इनसे विशेष लगाव है और इनको प्रदर्शित करने मंे वे हमेशा आगे रहते हैं। मुख्यमंत्री आज यहां गेईटी थियेटर में सिरमौर छात्र कल्याण संगठन के सांस्कृतिक समारोह ‘शान-ए-सिरमौर’ में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल युवाओं को मनोरंजन का मंच प्राप्त करते हैं बल्कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि प्रदेश को नशामुक्त बनाने में राज्य सरकार के प्रयासों को…