Author: Himachal Varta

नाहन। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार 30 दिसम्बर, 2019 को सांय 4 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरिपरुधार का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी देेते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री 31 दिसम्बर को प्रातः 9ः30 बजे बनोग में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थान का शुभारंभ करने के उपरान्त प्रातः 11 बजे कुफर-बवाई में जनसमस्याओं को सुनेगे तथा दोपहर 1 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चाडना के नवनिर्मित भवन का लोकापर्ण करेंगे।

Read More

मोहाली। मोहाली के गांव स्नेटा अंडर ब्रिज के पास सोहाना रेलवे ट्रैक पर 24 साल के युवक की लाश बरामद हुई है। मृतक की पहचान इंदरजीत सिंह निवासी सोहाना थाने के अधीन पड़ते गांव ढेलपुर के रुप में हुई है। जीआरपी पुलिस ने बताया कि 26 दिसंबर को शाम उन्हें लाश मिलने की सूचना मिली थी कि एक युवक ट्रेन के नीचे आ गया है। जिसके बाद मृतक की लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल खरड़ की मॉर्चरी में रखवा दिया गया था क्योंकि उस समय लाश के पास से कोई पहचान दस्तावेज नहीं मिले थे। शुक्रवार को मृतक…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में जहां खून जमा देने वाली ठंड का दौर जारी है वहीं राज्य के 7 प्रमुख शहरों में आज भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। केलांग आज भी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान -15, सुंदरनगर…

Read More

सरकारी मैडीकल कालेजों का समय प्रात:काल 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा 700 से अधिक नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ के पद भरे जाएंगे चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा मैडीकल शिक्षा का नवीनीकरण पूरे ज़ोरों -शोरों के साथ जारी है, यह खुलासा पंजाब के मैडीकल शिक्षा मंत्री श्री ओ.पी सोनी ने किया। श्री सोनी ने बताया कि मोहाली और कपूरथला में मैडीकल कालेज के बाद होशियारपुर में स्थापित होने वाले एक नये मैडीकल कालेज की विस्तृत प्रोजैक्ट रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कुछ ज़रूरी कार्यवाहियां पूरी करने के उपरांत इस प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी के लिए…

Read More

चंडीगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों के स्थानांतरण पर 10 फरवरी से 30 अप्रैल, 2020 तक पाबंदी रहेगी। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आयोग के निर्देशानुसार राज्य में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत संशोधित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट प्रकाशन 10 फरवरी, 2020 को किया जाना है, जो पहले 30 दिसंबर, 2019 को किया जाना था। इसलिए आयोग द्वारा इस कार्य में लगे जिला निर्वाचन…

Read More

चण्डीगढ़। हरियाणा कौशल विकास मिशन ने ‘इण्डिया स्किल प्रतियोगिता 2020’ के लिए प्रदेश के युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसके लिए 15 जनवरी, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। मिशन के प्रवक्ता ने आज इस सम्बन्ध जानकारी देते हुए बताया कि यह एक प्रकार का कौशल ओलंपिक है जो दो वर्षों में एक बार आयोजित किया जाता है। इसके कई भाग हैं जैसे जोनल, राज्य, क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर। उन्होंने बताया कि ज़ोनल स्तर के विजेता राज्य स्तर पर और इससे आगे की प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में सभी शिक्षित या अशिक्षित युवा…

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज गुरुग्राम में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम पर आधारित किलोमीटर स्कीम बस सेवा का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत आज उन्होंने पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को समुचित परिवहन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इन बसों के आने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि किलोमीटर स्कीम के तहत प्रथम चरण में जल्द ही 150 बसें चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, आने वाले समय में किलोमीटर स्कीम के तहत एसी बसों और वोल्वो…

Read More

नाहन। 36वें राज्य युवा उत्सव के समापन अवसर पर आज नाहन के एसएफडीए हॉल में पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेता दलों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उत्सव हिमाचल की समृद्व संस्कृति को दर्शानें के लिए युवाओं को मंच प्रदान करते है और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी प्रदान करते है। इस उत्सव के दौरान हारमोनियम वाद्य प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पर सोलन, दूसरे स्थान पर कुल्लु तथा तीसरे स्थान पर मण्डी रहा जबकि वाग्मिता में प्रथम स्थान पर कुल्लु,…

Read More