नाहन। प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर 27 दिसम्बर को ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0 परूथी ने बताया कि सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा बड़ा चौक नाहन में आम जनता की सुविधा के लिए एलइडी स्क्रीन स्थापित की जाएगी जिस पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
Author: Himachal Varta
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज न्यू शिमला में हिमाचल प्रदेश वोलेंटियर हैल्थ एसोसिएशन द्वारा संचालति किए जा रहे एकीकृत पुनर्वास केन्द्र का दौरा किया और वहां पर उपचारधीन युवाओं से बातचीत की। यह केन्द्र भारत सरकार के अनुदान से चलाया जा रहा है। राज्यपाल ने उपाचारधीन युवाओं को नशे तथा नशाखोरी की गतिविधियों में शामिल लोगों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं से इस केन्द्र में उपचार के उपरान्त अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने का सुझाव दिया। युवाओं ने राज्यपाल के समक्ष भविष्य में नशे से दूर रहने का संकल्प भी लिया। राज्यपाल ने इस केन्द्र…
शिमला। एसजेपीएनएल की तकनीकी क्षमता में सुधार के लिए हाॅलैंड की कम्पनी के साथ एमओयू मुख्य सचिव श्रीकान्त बाल्दी ने कहा कि शिमला जल प्रबन्धन निगम लिमेटिड की तकनीकी और प्रबन्धन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से हालैंड की एक कम्पनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है। वह आज यहां शिमला जन प्रबन्धन निगम लिमेटिड की बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। डाॅ. बाल्दी ने एसजेपीएनएल के अधिकारियों को शिमला की तर्ज पर प्रदेश में अन्य शहरों को भी जल तथा मल सुविधा उपलब्ध करवाने की सम्भावना तलाश करने को कहा। शिमला जल प्रबन्धन निगम लिमेटिड को बजट…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 95वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य समारोह कुल्लू जिला के मनाली के प्रीणी तथा मनाली में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोही संस्थान में आयोजित किया गया। प्रीणी में मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना की तथा महान नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने प्रीणी ‘एक बूटा बेटी के नाम’ योजना का भी शुभारम्भ किया। इस योजना के तहत नवजात कन्याओं के जन्म के समय उनके परिवारों को बेबी किट के साथ पांच पौधे भेंट किए जाएंगे। उन्होंने नवजात कन्याओं की माताओं को पांच देवदार के…
शिमला। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने आज यहां बताया कि शिमला में प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के पूर्ण होने पर 27 दिसम्बर, 2019 को आयोजित होने वाले समारोह से बढ़ने वाले यातायात के दृष्टिगत निवासियों तथा पर्यटकों को कार्ट रोड़ प्रयोग में न लाने का परामर्श दिया है। उन्हांेने कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे कार्यालय के लिए निर्धारत समय से पूर्व निकलें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सार्वजनिक वाहनों के लिए विशेष प्रबन्धन किए है तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका प्रयोग करने का अनुरोध किया है। उन्होंने वाहनों को सड़क किनारे खड़े…
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया राज्य युवा उत्सव का शुभारंभ नाहन। प्रदेश को प्रगति की राह पर गतिमान बनाने में युवा वर्ग अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा प्रदान कर राष्ट्र निर्माण से इस महत्वपूर्ण वर्ग की सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। यह उद्गार विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने आज यहां एसएफडीए हॉल नाहन में तीन दिवसीय 36वें राज्य युवा उत्सव के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल गतिविधियों के साथ-साथ युवाओं…
क्रिसमस पर चर्च जाकर प्रार्थना सभा में लिया भाग शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आज इंदिरा गांधी मेडिकल काॅलेज के कैंसर अस्पताल जाकर रोगियों को फल वितरित किए। इस अवसर पर, राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के युगपुरुष, श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ, संवेदनशील, राष्ट्रप्रहरी और भारत माता के सच्चे सपूत थे। वह भारतीय राजनीतिक पटल पर एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व व कृतित्व से व्यापक स्वीकार्यता और सम्मान हासिल किया। अपनी भाषणकला, मनमोहक मुस्कान, ओजस्वी वाणी, लेखन, विचारधारा के…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रोहतांग सुरंग का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में ‘अटल टन्नल’ रखने की हिमाचल प्रदेश सरकार की मांग को मानने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आज इस सन्दर्भ में निर्णय लिया है। श्री वाजपेयी ने वर्ष 2003 में इस सुरंग का शिलान्यास किया था। उन्होंने कहा कि इस सुरंग के कारण लाहौल-स्पिति जिला के लिए वर्ष भर यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी और साथ ही इस खूबसूरत जिले की ओर पर्यटक आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से भी…