नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज यहां परिधि गृह में डॉ0 यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के भवन निर्माण के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इस भवन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता तथा समयबद्ध पूरा करना सुनिश्चित करें। डॉ. बिंदल ने कहा कि डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के भवन निर्माण कार्य के लिए आबकारी एवं कराधान तथा नगर पालिका नाहन की भूमि मेडिकल कॉलेज को स्थानान्तरित की जा चूकी है और इस भूमि के अतंर्गत आने वाले पेड़ों को काटने की अनुमति भी…
Author: Himachal Varta
25 दिसंबर को मनाली में पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित करेंगे सीएम नाहन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राजगढ़ नगर पंचायत को अटल श्रेष्ठ शहर योजना के अतंर्गत 2019 में नगर पंचायतों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 75 लाख रूपए के पुरस्कार से पुरस्कृत करेगें। यह पुरस्कार स्वच्छता के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 दिसंबर को मनाली में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा, जिसमे नगर पंचायत राजगढ़ के अध्यक्ष सतीश कुमार व सदस्य ग्रहण करेंगे। इस उपलब्धि पर उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने राजगढ नगर पंचायत के सभी सदस्याें को बधाई देते हुए समस्त जिला वासियों…
नाहन। यूकों स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा चलाए जा रहे 13 दिवसीय जूट उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गत दिवस ग्राम बंागरण, पांवटा साहिब में हुआ। इस समापन अवसर पर यूको स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक के0एस0भाटिया मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए 23 प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस समापन अवसर पर के0एस0भाटिया ने प्रशिक्षुओं को कौशल विकास सम्बन्धित जानकारी दी और बताया कि संस्थान विभिन्न प्रकार के कौशल सम्बन्धित प्रशिक्षण निःशुल्क करवा रहा है ताकि लोग स्वरोजगार की ओर उन्मुख हो सके। उन्होंने कहा कि सस्थान में बीपीएल, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अतंर्गत स्वयं…
नाहन। 56 पदों के लिए रोजगार कार्यालय नाहन में 26 दिसम्बर, 2019 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कालाअंब स्थित मैसर्ज जे ऐ एलोएज प्राईवेट लिमिटेड के लिए इन्टरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा ने देते हुए बताया कि इस कैम्पस इन्टव्यू में कम्पनी विभिन्न पदो ंके अभार्थियों का चयन करेगी जिसमें आईटीआई फोर मैन, वेल्डर, इलैक्ट्रीशियन, मेल्टर, मकैनिक, क्रैन ऑपरेटर के पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को कम्पनी आठ हजार से 20 हजार तक वेतन देगी। इस इन्टरव्यू के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवी होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी…
विधानसभा अध्यक्ष ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने आज स्वामी विवेकानंद जी के जन्म उत्सव समारोह के उपलक्ष्य पर विवेकानंद ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा डॉ0 यशवन्त सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आयोजित उप केन्द्र राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि भारत में सबसे अधिक युवा रहते हैं यदि युवा अपनी ऊर्जा को राष्ट् निर्माण में लगाए तो हम एक नये भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को बाल्यकाल में ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय को क्रिसमस की बधाई दी है। राज्यपाल ने कहा कि क्रिसमस का यह त्यौहार प्रभु यीशु मसीह द्वारा विश्व बंधुत्व के संदेश का स्मरण दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें आपसी सद्भवाना से जीवन जीने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि क्रिसमस के अवसर पर समाज में एकता और भाईचारे के अलावा प्रेम, आनंद और करूणा की भावना प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने हर व्यक्ति को जीवनभर सहिष्णुता, समानता…
शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण हमारे सामने बड़ी चुनौती है, जिसमें शिक्षक समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने शिक्षकों का आहवान किया कि वे नई शिक्षा नीति के प्रारूप का अध्ययन करें, जिसमें विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण के सन्दर्भ में उपयोगी जानकारी दी गई है। वह आज यहां हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 31वीं वार्षिक कोर्ट मीटिंग को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने महाविद्यालयों में विद्वानों के व्याख्यान, शिक्षकों व विद्यार्थियों के मध्य परिचर्चा और खेल गतिविधियों जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की खेल गतिविधियों में योग और…
शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने को प्राथमिकता दे रही है ताकि खेल प्रतिभाओं को उभारा जा सके। वह आज मण्डी के पड्डल मैदान में बी.सी. राॅय अंडर-17 नेशनल फुटबाॅल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मण्डी का पड्डल मैदान युवाओं को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मण्डी जिला में फुटबाॅल के खिलाड़ियों के लिए खेल छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने महाराष्ट्र की…