Author: Himachal Varta

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रदेश के ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालन विभाग के माध्यम से बैकयार्ड पोल्ट्री योजना को सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जिला सिरमौर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में ग्रामीण परिवार स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार की बैकयार्ड पोल्ट्री योजना ग्रामीण परिवारों के लिए आय का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। यह योजना लोगों को आय से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ने के साथ-साथ कम लागत में अतिरिक्त आय अर्जित…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज यहां आदेश जारी करते हुए बताया कि श्री महामाया बाला सुन्दरी जी त्रिलोकपुर मंदिर में 19 मार्च से 02 अप्रैल, 2026 तक मनाए जाने वाले चैत्र नवरात्र मेले के दौरान मेला क्षेत्र त्रिलोकपुर में किसी भी प्रकार की मांस व मछली विक्रय की दुकानें नहीं लगेगी। आदेशों में बताया गया कि इस दौरान कालाआंब से त्रिलोकपुर तक सड़क के साथ लगती मांस व मछली की दुकानों में विक्रताओं को केवल दुकान के अन्दर ही पर्दे में मांस व मछली को विक्रय करना होगा तथा मेला क्षेत्र में मांस व…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)श्री महामाया बाला सुन्दरी जी त्रिलोकपुर मन्दिर में 19 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक मनाए जाने वाले चैत्र नवरात्र मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला दण्डाधिकारी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए किसी भी व्यक्ति द्वारा मेला अवधि के दौरान कालाअंब पुलिस क्षेत्र तथा मेला क्षेत्र में आग्नेय शस्त्र, विस्फोटक सामग्री व अन्य धारदार हथियार लेकर चलने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया है। आदेशों के अनुसार किसी भी श्रद्धालु द्वारा मेला अवधि के दौरान मंदिर में नारियल चढ़ाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।…

Read More

सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अनुरूप ग्राम सभा के विभाजन अथवा पुनर्गठन कर नई ग्राम सभा के गठन एवं स्थापना के सम्बन्ध में आक्षेपों एवं सुझावों के लिए अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार आपत्ति एवं सुझाव 12 मार्च, 2026 तक उपायुक्त सोलन के समक्ष प्रस्तुत करने होंगे। उसके उपरांत कोई भी आपत्ति एवं सुझाव स्वीकृत नहीं किए जाएंगे। सोलन ज़िला में यह अधिसूचना खण्ड विकास अधिकारी सोलन की ग्राम पंचायत सलोगड़ा व खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सतडोल के सम्बन्ध में प्रेषित की गई है।…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में संचालित सभी गैस एंजैसियों में पर्याप्त मात्रा मे घरेलू एल०पी०जी० सिलैंडर उपलब्ध है तथा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि मध्य-पूर्व एशिया मे जारी अतंर्राष्ट्रीय संघर्ष की खबरों के कारण पूरे प्रदेश सहित जिला सिरमौर में भी एल०पी०जी० की उपलब्धता को लेकर कुछ अफवाहें फैल रही है। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक रूप से गैस सिलैंडरो का भंडारण न करें।…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला सिरमौर के चार दिवसीय दौरे पर पहुंचे हिमाचल प्रदेश खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानी पीडीएस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण किया गया और जहां-जहां अनियमितताएं सामने आईं जिसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। आयोग के अध्यक्ष पीसी कटयाल नाहन में आज पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मीडिया से बात करते हुए आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि 7 मार्च से 10 मार्च तक इस चार दिवसीय सिरमौर दौरे के दौरान उन्होंने कई स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र ,आदर्श कारागार नाहन सहित…

Read More

नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-अंतरराष्ट्रीय एथलीट  वीरेंद्र सिंह बीते कल सांय ईटरनल यूनिवर्सिटी, बड़ू  साहिब पहूंचे जहां पर कलगीधर ट्रस्ट और ईटरनल यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों ने इनका भव्य स्वागत किया । इस मौके पर गुरदास हॉल में नशा मुक्त भविष्य के लिए जागरूकता रन नामक एक अत्यंत प्रेरणादायक एवं सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया। ईटरनल यूनिवर्सिटी के डीन एकेडमिक्स डॉ. टीएस बनिपाल तथा एडमिशन के डायरेक्टर बलराज सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को सम्मान प्रदान किया और सभी गणमान्य व्यक्तियों का औपचारिक स्वागत किया। अंतरराष्ट्रीय एथलीट वीरेंद्र सिंह ने छात्रों से आग्रह किया…

Read More

नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):- जिला मुख्यालय नाहन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एस.पी. कात्याल ने की। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एवं जिला शिकायत निवारण अधिकारी एल.आर. वर्मा ने अध्यक्ष का शॉल व टोपी भेंट कर स्वागत किया। बैठक में जिले में आवश्यक खाद्यान्न वस्तुओं की उपलब्धता, गुणवत्ता और शिकायतों के निवारण से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सप्लाई चेन से लेकर लाभार्थियों…

Read More