नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- गत दिनों सिरमौर जिला के शिलाई में सामने आए अवैध पेड़ कटान मामले में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय नाहन में आज वन अरण्यपाल को मांग पत्र सौंपा। मीडिया से बात करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनीष बिरसांटा ने कहा कि शिलाई में अवैध तरीके से 300 से अधिक चीड़ के पेड़ों का एक ही दिन में अवैध तरीके से कटान किया गया है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने…
Author: Himachal Varta
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर के बचत भवन नाहन में आज उपायुक्त सिरमौर एवं प्रधान जनगणना अधिकारी प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला के जनगणना चार्ज लेवल अधिकारी जिसमें उपमंडल अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा शहरी निकाय के अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपायुक्त ने बताया कि यह जनगणना दो चरणों में संचालित की जाएगी जिसमें प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना होगी तथा दूसरे चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में प्रथम चरण की जनगणना 12…
नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज)- मैसर्ज नंज मेड साइंस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड रामपुरघाट, पांवटा साहिब में अप्रेंटिस के 50 पदों को एक वर्ष के लिए भरा जाना है। इन पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 12 मार्च, 2026 को उपरोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जाएगें। जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अप्रेंटिस पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं/आईटीआई तथा आयु 18-20 वर्ष, वेतन 9600 तथा मुफ्त यात्रा व खाना सहित मेडिकल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा। अभ्यर्थी 12 मार्च को उप रोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के नाहन में एक दिवसीय दौरे के दौरान 190 करोड़ रुपये की लागत की वाली 17 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किये। मुख्यमंत्री ने 152 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने नाहन शहर में 53.40 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रिड तकनीक का कार्यान्वयन, पांवटा साहिब शहर में 43.66 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट ग्रिड तकनीक का कार्यान्वयन, 16.04 करोड़ रुपये की लागत से भेरों से आदि बद्री सड़क, 12.36 करोड़ रुपये की लागत से कांशिवाला से बिरोजा फैक्ट्री वाया जब्बल…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिला के नाहन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के उपरांत डॉक्टरों के साथ संवाद किया। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि वे आज उनकी बात सुनने आए हैं ताकि स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी वह अन्य मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों के साथ इसी तरह संवाद कर चुके हैं ताकि चिकित्सकों के सुझावों को नीति में शामिल किया जा सके और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज सिर्फ रैफरल स्वास्थ्य संस्थान…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( एसपी जैरथ) :- कोई लौटा दे मेरे बीते हुए दिन, पुकार रहा है ऐतिहासिक चौगान. रियासत काल में आन बान शान का प्रतीक रहा ऐतिहासिक चौगान अब लंबे अरसे से अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहा है। चौगान की लगातार हो बर्बादी काएक बड़ा कारण, 20 सालों से चुन कर आए कांग्रेस- भाजपा के पार्षदों की नगर परिषद के लिए आमदनी बढ़ाने की सोच रही है। चौगान आज नगर परिषद के लिए इसी सोच के कारण कमाऊ पूत बन गया है। किराये नाम पर सालाना। लाखों रुपए वसूले जा रहे हैं। अनदेखी के चलते…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा आज देश भर में मनाए जा रहे लाईन मेन दिवस क़ी श्रृंखला मे जिला सिरमौर के विद्युत वृत नाहन के तहत शक्तिनगर ऊर्जा परिसर में भी लाईन मेन दिवस मनाया गया। विद्युत वृत नाहन द्वारा आयोजित यह दिवस विद्युत सुरक्षा सप्ताह और त्रेमासिक परामर्श बैठक के रूप मे मनाया गया जिसमे जाण प्रतिनिधि, बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने भाग लिया! इस अवसर पर विशेष रूप से कार्यक्रम का आगाज़ सरस्वस्ती माता को फूल चढ़ाने से हुआ! सर्वप्रथम शहीद तकनीकी कर्मचारियों के प्रति सम्मान श्रद्धांजलि मे मौन…
नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निर्देशानुसार अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में शिक्षकों के लिए “तनाव प्रबंधन (Stress Management)” विषय पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को वर्तमान समय में बढ़ते कार्यभार और व्यस्त जीवनशैली के बीच मानसिक संतुलन बनाए रखने तथा तनाव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के व्यावहारिक उपायों से अवगत कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यशाला में मुख्य संसाधन व्यक्तियों के रूप में श्रीमती मंदीप कौर एवं…